{"_id":"6381808be517bd4567289009","slug":"vladimir-putin-met-with-soldiers-mothers-tells-novorossiya-will-achieve-goals-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले का पुतिन को नहीं है पछतावा, सैनिक परिवारों से मिल बोले- यह 'नया रूस' है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले का पुतिन को नहीं है पछतावा, सैनिक परिवारों से मिल बोले- यह 'नया रूस' है
Sat, 26 Nov 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:43 AM IST
सार
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि पूरा रूसी नेतृत्व सैनिकों के परिवारों के साथ है और उनकी पीड़ा को समझता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुतिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के करीब नौ महीने हो रहे हैं। दोनों तरफ हजारों सैनिक जान गंवा चुके हैं। कई शहर तबाह हो गए हैं तो लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस युद्ध पर जरा सा भी पछतावा नहीं है। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस को अपने लक्ष्यों को किसी भी हालत में हासिल करना चाहिए और हम उन्हें हासिल करके रहेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि पूरा रूसी नेतृत्व सैनिकों के परिवारों के साथ है और उनकी पीड़ा को समझता है। हालांकि, मास्को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करके ही पीछे हटेगा।
विज्ञापन
बेटों की जगह कोई नहीं ले सकता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने करीब 17 शहीद सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा, हम समझते हैं कि बेटे के नुकसान की जगह कोई नहीं ले सकता है। खासकर एक मां के लिए। हम इस दर्द को साझा करते हैं। हालांकि, पुतिन ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इस जंग को पश्चिमी आधिपत्य के खिलाफ आवाज करार दिया।
विज्ञापन
ये नया रूस है
रिपोर्टों से पता चला है कि सैनिक परिवारों से मुलाकात के दौरान पुतिन ने 'नोवोरोसिया' शब्द का इस्तेमाल किया। इसका शाब्दिक अर्थ 'नया रूस' है। उन्होंने नए रूस की सीमाओं की रक्षा के लिए लड़ रहे सैनिकों की प्रशंसा भी की। दरअसल, नोवोरोसिया का मतलब दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन के उन हिस्सों से है, जिन पर रूस अपना दावा करता है।
यूक्रेन की मदद के लिए पीछे नहीं हटेगा अमेरिका
उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि वाशिंगटन यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, क्रेमलिन अब यूक्रेन के लोगों पर कब्जा करने के लिए युद्ध कर रहा है, लेकिन हम यू्क्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, हम यूक्रेनी लोगों के लिए अटूट समर्थन की प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।