फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vivek ramaswamy support israel against hamas said they can abondon two nation theory donald trump

Vivek Ramaswamy: विवेक रामास्वामी ने किया इस्राइल का समर्थन, बोले- हमास के खिलाफ पूरी ताकत से हमला करें

Sun, 29 Oct 2023 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

रामास्वामी ने कहा कि अगर इस्राइल चाहता है तो वह दो देशों के समाधान को छोड़ भी सकता है। दुनिया के बाकी अरब देश फलस्तीनियों को अपने यहां जगह दे सकते हैं।

विज्ञापन
vivek ramaswamy support israel against hamas said they can abondon two nation theory donald trump
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में रिपब्लिन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने इस्राइल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को हमास के खिलाफ पूरी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए। रिपब्लिकन यहूदी सम्मेलन में अपने संबोधन में रामास्वामी ने कहा कि इस्राइल के पास आतंकी हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है। इस्राइल के दुश्मन एक ही भाषा समझते हैं और वह है ताकत की भाषा और इस्राइल को उसका इस्तेमाल करना ही चाहिए।
विज्ञापन


'दो देशों की थ्योरी को छोड़ना देना चाहिए'
इस्राइल-फलस्तीन विवाद के लिए अक्सर दो देशों की थ्योरी दी जाती है। जिसके अनुसार, इस्राइल के साथ ही फलस्तीन भी होना चाहिए, लेकिन विवेक रामास्वामी ने कहा कि 'इस्राइल को इस थ्योरी को छोड़ देना चाहिए। रामास्वामी ने कहा कि अगर इस्राइल चाहता है तो वह दो देशों के समाधान को छोड़ भी सकता है। दुनिया के बाकी अरब देश फलस्तीनियों को अपने यहां जगह दे सकते हैं जैसे यहूदियों ने 1948 के बाद दुनिया के 22 देशों से निकाले गए यहूदियों को अपने यहां जगह दी। इस सच्चाई को अरब दुनिया को कोई नहीं बता रहा है लेकिन मैं कहूंगा।'
विज्ञापन


ट्रंप ने भी किया समर्थन
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस रिपब्लिकन यहूदी सम्मेलन में शामिल हुए। ट्रंप ने भी इस्राइल का पूरा समर्थन किया और सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया। ट्रंप ने फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर कुछ मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया। साथ ही जो बाइडन पर कमजोर नेतृत्व करना का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामास्वामी ने कहा कि अगर इस्राइल और मोसाद चाहते हैं तो वह हर हमास नेता को ढूंढकर निकाले और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि हमास के आतंकियों ने बीती 7 अक्तूबर को इस्राइल में घुसकर 1400 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद इस्राइल की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर बमबारी की, जिसमें अभी तक 7700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed