फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vivek Ramaswamy On Donald Trump He's Been A Great President

US: 'वे एक महान राष्ट्रपति...', ट्रंप ने की आलोचना तो रामास्वामी बोले- ये उनकी टीम की खराब योजना का नतीजा

Mon, 15 Jan 2024 10:34 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 10:34 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी पर कपटपूर्ण अभियान के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। इस पर भारतवंशी नेता ने कहा कि वह ट्रंप की आलोचना नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Vivek Ramaswamy On Donald Trump He's Been A Great President
विवेक रामास्वामी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान में लगा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, पहली बार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के बीच सियासी घमासान देखने को मिला। दरअसल, ट्रंप ने पहली बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सार्वजनिक तौर पर तीखी आलोचना की, जिसे रामास्वामी ने  उनके सलाहकारों का दुर्भाग्यपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन


मैं ट्रंप के खिलाफ नहीं
आयोवा कॉकस से पहले, ट्रंप ने रामास्वामी पर कपटपूर्ण अभियान के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया था। अब भारतवंशी नेता का कहना है कि वह ट्रंप की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं ट्रंप के खिलाफ नहीं हूं। उनका बयान उनके सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। वह एक महान राष्ट्रपति रहे हैं।'
विज्ञापन


रामास्वामी ने कहा है कि ट्रंप अपनी कड़ी कानूनी बाधाओं और राजनीतिक विरोध के कारण आम चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने अभियान के प्रति किसी और के रवैये के बारे में नहीं बोल सकता। मैं बस बोल सकता हूं कि हम इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। बस देरी से बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रामास्वामी ने आगे कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप 21वीं सदी के सबसे महान राष्ट्रपति थे और मैं इस हमले के जवाब में उनकी आलोचना नहीं करने जा रहा हूं। मैं यहां 390 से अधिक आयोजनों में आयोवा के हजारों लोगों से मिल चुका हूं और वे बहुत चिंतित हैं और मैं भी हूं कि यह सिस्टम ट्रंप को फिर से व्हाइट हाउस के आसपास भी नहीं जाने देगा।’

यह है मामला
बता दें कि अब तक डोनाल्ड ट्रंप और रामास्वामी के बीच अच्छी समझदारी देखने को मिल रही थी। रामास्वामी ने कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के बैलट पर रोक लगाए जाने के बाद यहां तक कह दिया था कि सभी रिपब्लिकन उम्मीदवारों को भी अपना बैलट वापस ले लेना चाहिए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी चौथी जीओपी डिबेट के बाद रामास्वामी की तारीफ की थी। सोमवार को आयोवा कॉकस (पार्टी की होने वाली बैठक में उम्मीदवार को लेकर सदस्यों के विचार करने) होने से पहले ट्रंप ने रामास्वामी पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय अमेरिकी उद्यमी नामांकन हासिल करने के लिए ‘कपटपूर्ण अभियान के हथकंडे’ अपना रहे हैं। 

रामास्वामी से नाराज हैं ट्रंप
बताया जा रहा है कि रामास्वामी के समर्थक एक अभियान के दौरान टीशर्ट पहने हुए थे जिसपर लिखा था, सेव ट्रंप, वोट विवेक। इससे डोनाल्ड ट्रंप खफा हो गए। इसके बाद ट्रंप ने रामास्वामी को धूर्त बता दिया और कहा कि इससे धोखा मन खाइए। ट्रंप के लिए ही वोट करिए और किसी और को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करिए। विवेक रामास्वामी 'अमेरिका को फिर से महान बनाओ' अभियान से अलग हैं। बता दें कि यह नारा डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में दिया था। पहली बार है जब डोनाल्ड ट्रंप की टीम सीधा रामास्वामी पर हमला कर रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed