फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vivek Ramaswamy indicates massive government job cuts in US, News in hindi

US: अमेरिका में सरकारी नौकरियों में बड़े पैमाने पर कटौती के संकेत, विवेक रामास्वामी ने बताई सरकार की योजना

Sat, 16 Nov 2024 10:46 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के प्रभारी और उद्यमी से नेता बने विवेक रामास्वामी ने अमेरिका में संघीय सरकारी नौकरियों में बड़े पैमाने पर कटौती के संकेत दिए हैं। बता दें कि एलन मस्क के साथ विवेक रामास्वामी को डीओजीई का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Vivek Ramaswamy indicates massive government job cuts in US, News in hindi
विवेक रामास्वामी, उद्यमी - फोटो : ANI

विस्तार

उद्यमी से नेता बने विवेक रामास्वामी, जिन्हें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (डीओजीई) का प्रभारी बनाया गया है, ने अमेरिका में संघीय सरकारी नौकरियों में बड़े पैमाने पर कटौती के संकेत दिए हैं।  
विज्ञापन


विवेक रामास्वामी ने बताई सरकार की योजना
विवेक रामास्वामी ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक कार्यक्रम में कहा, एलन मस्क और मैं लाखों अप्रयुक्त सरकारी कर्मचारियों को वॉशिंगटन डीसी की नौकरशाही से हटाने की स्थिति में हैं। इसी तरह हम इस देश को बचाने जा रहे हैं। उन्होंने एलन मस्क की कार्यशैली पर कहा, अगर आप एलन को जानते हैं, तो आप जानते होंगे कि वह छेनी लेकर नहीं आते, वह आरी लेकर आते हैं। हम इस नौकरशाही को हटाने जा रहे हैं, और यह काफी मजेदार होगा।
विज्ञापन


अमेरिका के अच्छे दिन अभी बाकी हैं- रामास्वामी
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमें यह महसूस कराया गया है कि अमेरिका एक गिरावट की ओर बढ़ रहा है, जैसे प्राचीन रोम साम्राज्य के आखिरी दिन। लेकिन वह मानते हैं कि अमेरिका के अच्छे दिन अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा, हम एक ऐसे देश का निर्माण करेंगे, जहां हमारे बच्चे यह महसूस करेंगे कि मेहनत, प्रतिबद्धता और लगन से ही सफलता मिलेगी। यहां हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी होगी और सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को उनकी योग्यता के आधार पर काम मिलेगा, रंग या पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हफ्ते एक लाइव स्ट्रीम करेंगे मस्क और रामास्वामी
एलन मस्क और विवेक रामास्वामी ने यह भी घोषणा की कि वे हर हफ्ते एक लाइव स्ट्रीम करेंगे, जिसे 'डोजकास्ट' कहा जाएगा, ताकि जनता को उनके विभाग की प्रगति के बारे में जानकारी मिल सके। विवेक रामास्वामी ने कहा, डीओजीई का उद्देश्य सरकार के आकार को छोटा करना और इसे पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही के कारण नवाचार कम होता है और लागत बढ़ती है। जैसे, एफडीए और एनआरसी जैसी एजेंसियां अपने फैसलों से नई खोजों को बाधित करती हैं और विकास में रुकावट डालती हैं। रामास्वामी ने इस अभियान को 'आधुनिक मैनहट्टन प्रोजेक्ट की तरह बताया। उनका कहना है कि सरकार की नौकरशाही देश को पीछे कर रही है और इसे सुधारने से पैसे की बचत और आत्मनिर्भरता लौटाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed