फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Virgin Australia flight faces toilet problem passengers forced to urinate in bottles News In Hindi

Australia: वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट के शौचालय में आई समस्या; बोतल में पेशाब करने के लिए मजबूर हुए यात्री

Sun, 31 Aug 2025 09:16 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 09:16 AM IST
सार

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की बाली से ब्रिसबेन जा रही फ्लाइट में टॉयलेट खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान सभी टॉयलेट बंद हो गए, जिससे यात्रियों को बोतलों में पेशाब करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर लोगों ने बदबू और असुविधा को लेकर नाराजगी जताई। यात्रियों ने बताया कि 6 घंटे की यह यात्रा बेहद कष्टदायक रही।

विज्ञापन
Virgin Australia flight faces toilet problem passengers forced to urinate in bottles News In Hindi
विमान - फोटो : Freepik

विस्तार

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की एक फ्लाइट से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां यात्रियों को यात्रा के दौरान शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब टॉयलेट खराब हो जाने के कारण उन्हें बोतलों में पेशाब करनी पड़ी। यह घटना पिछले हफ्ते बाली (इंडोनेशिया) से ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) आ रही फ्लाइट में हुई। यह फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित हो रही थी और गुरुवार दोपहर डेनपसार से रवाना हुई थी। उड़ान के समय एक पिछला टॉयलेट पहले से ही मरम्मत के चलते बंद था। लेकिन यात्रा के दौरान बाकी टॉयलेट भी खराब हो गए, जिससे यात्रियों को 6 घंटे की उड़ान में टॉयलेट की सुविधा नहीं मिली।

विज्ञापन

यात्रियों ने बताया अपना अनुभव
विमान में हुए इस कृत्य के बारे में यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान एक यात्री ने कहा कि आखिरी तीन घंटे बेहद मुश्किल भरे थे। कुछ लोगों को बोतल में पेशाब करना पड़ा, तो कई यात्री बदबू और असहजता से परेशान दिखे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Xi Jinping Meet: 10 महीने बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात; आज दुनिया की नजर तियानजिन पर
विज्ञापन
विज्ञापन


बुदुर्ग महिला को करना पर दिक्कत का सामना
यात्री ने बताया स्थिति इतनी खराब हो गई कि एक बुजुर्ग महिला के खुद को नहीं रोक पाने की वजह से वह सार्वजनिक रूप से पेशाब कर बैठीं, जिससे उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। वहीं एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट के बीच में ही सभी टॉयलेट काम करना बंद कर दिए। बाकी समय हमें बोतल में या फिर पहले से गंदे टॉयलेट में ही पेशाब करने को कहा गया। यह अपमानजनक और तनावपूर्ण था।

ये भी पढ़ें:- Tariff Row Explained: क्या क्वाड सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे ट्रंप; किस बात पर खीझकर लगाया मनमाना टैरिफ?

एयरलाइन ने मांगी माफी
हालांकि मामे में वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने माफी मांगते हुए कहा कि वे यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट करते हैं और प्रभावित लोगों को फ्लाइट क्रेडिट दिया जाएगा। एयरलाइन ने अपने स्टाफ की भी सराहना की जिन्होंने इस मुश्किल स्थिति को संभालने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे यात्रियों और क्रू के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed