{"_id":"5e1d6d948ebc3e87b270a634","slug":"viral-photo-of-nawaz-in-london-restaurant-raises-question-over-his-critical-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ की लंदन के रेस्तरां की तस्वीर हो रही वायरल, नेताओं ने उठाए उनके स्वास्थ्य पर सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ की लंदन के रेस्तरां की तस्वीर हो रही वायरल, नेताओं ने उठाए उनके स्वास्थ्य पर सवाल
Tue, 14 Jan 2020 01:22 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
रेस्तरां में बैठे नवाज शरीफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इन दिनों देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के एक रेस्तरां में बैठे होने की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की गंभीर प्रकृति पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार द्वारा शरीफ को क्षतिपूर्ति बांड जमा करने की शर्त के बिना चार सप्ताह की जमानत अवधि के दौरान चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद पूर्व पीएम नवंबर 2019 में लंदन गए थे। वायरल हो रहे फोटो में, शरीफ पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा के साथ एक रेस्तरां में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान अखबार डॉन के अनुसार, वायरल हो रही फोटो के कारण नवाज को पीटीआई की अगुवाई वाली पंजाब सरकार से इलाज के लिए लंदन में और समय गुजारने के लिए अनुमति लेने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने 23 दिसंबर को चिकित्सा उपचार के लिए लंदन जाने के लिए अदालत द्वारा अनुमति दी गई चार सप्ताह की अवधि की समाप्ति पर विदेश में अपने प्रवास पर विस्तार की मांग की थी। अपने आवेदन के साथ, शरीफ ने अपनी चिकित्सा रिपोर्ट संलग्न की थी। हालांकि, पंजाब सरकार आवेदन पर फैसला नहीं कर सकी है, इसलिए उसने अब ताजा रिपोर्ट की मांगी है।
मंत्री फवाद चौधरी ने नवाज की फोटो ट्वीट करते हुए पीएमएल-एन के सुप्रीमो पर कटाक्ष किया और कहा कि लंदन की आईसीयू में लूट के खिलाफ इलाज चल रहा है और वहां मौजूद सभी रोगी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
वहीं, इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस तस्वीर पर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, बुजदार प्रशासन हरकत में आ गया और उसने नवाज के निजी चिकित्सक अदनान खान से शरीफ के स्वास्थ्य के बारे में नवीनतम रिपोर्ट मांगी।
हालांकि, पीएमएल-एन ने शरीफ के स्वास्थ्य पर राजनीति करने के लिए पीटीआई नेताओं को खरी खोटी सुनाई है और स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों ने उन्हें मिजाज में बदलाव के लिए बाहर जाने की सलाह दी है। क्योंकि वह लंबे समय से एक ही कमरे में रह रहे थे।
लंदन से एक पीएमएल-एन नेता ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि डॉक्टरों ने नवाज शरीफ को मिजाज में बदलाव के लिए बाहर जाने की सलाह दी है। वे जोर देकर कह रहे हैं कि घर के अंदर रहना उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए शरीफ बाहर जाने लगे हैं। नेता ने बताया कि रविवार को, शरीफ ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सैर की और एक रेस्तरां में चाय पी।