{"_id":"6a3f0ccd07b1941b7d0b2373","slug":"viral-moment-swedish-climate-minister-romina-pourmokhtari-brings-baby-to-eu-meeting-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Romina Pourmokhtari: तीन माह के बेटे संग वैश्विक मंच पर स्वीडन की मंत्री ने कहा- मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Romina Pourmokhtari: तीन माह के बेटे संग वैश्विक मंच पर स्वीडन की मंत्री ने कहा- मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता
Sat, 27 Jun 2026 05:05 AM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग
Published by: Pavan
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:05 AM IST
सार
लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ की बैठक में स्वीडन की मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी अपने तीन महीने को बच्चे को लेकर पहुंची और अपना भाषण दिया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, अपने भाषण के बाद उन्होंने कहा कि माता-पिता, खासकर महिलाओं, को परिवार और करियर के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
रोमिना पोरमोख्तारी ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ मां होने का दायित्व भी निभाया।
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई
विस्तार
अपने तीन महीने के बेटे एडम को गोद में लेकर यूरोपीय संघ के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं स्वीडन की मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी की यह तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रोमिना बेटे को लेकर बैठक में भाग लेती और अपनी बात रखते दिख रही हैं। यूरोपीय यूनियन की बैठक में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब इतना नन्हा मेहमान इसका हिस्सा बना।
यह भी पढ़ें- Donald Trump Avenue: हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद
मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता- स्वीडिश मंत्री
रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा- मैंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि मां बनने का मतलब यह नहीं कि किसी महिला का कॅरिअर रुक जाए। महिलाओं को कॅरिअर और परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। 30 साल की पोरमोख्तारी वर्ष 2022 में पद संभालने के समय स्वीडन की सबसे कम उम्र की मंत्री थीं। वह मातृत्व अवकाश से लौटी हैं, जबकि उनके पति सितंबर में होने वाले चुनाव तक छुट्टी पर हैं। एडम की देखभाल के लिए वह उनके साथ लक्जमबर्ग गए थे।
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने के बाद क्या बोलीं रोमिना?
इस दौरान रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा कि कई बार नेताओं और खासकर महिला नेताओं के सामने यह धारणा बना दी जाती है कि उन्हें अपने परिवार और काम में से किसी एक को चुनना होगा। वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल हों, तो दोनों जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलना संभव है। उन्होंन यह भी कहा कि बच्चे का बैठक में मौजूद होना कोई असामान्य बात नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, कार्यस्थलों और सरकारी संस्थानों को इतना लचीला होना चाहिए कि माता-पिता अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भी अपने सार्वजनिक दायित्व निभा सकें।
यह भी पढ़ें- Hormuz: 40 से ज्यादा जहाजों पर हमले, 14 नाविकों की मौत; IMO ने समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठाई आवाज
कम उम्र में मंत्रालय संभालने बनाया रिकॉर्ड
रोमिना पोरमोख्तारी का जन्म स्टॉकहोम के उपनगरीय इलाके में एक ईरानी मूल के परिवार में हुआ था। कम उम्र में यह मंत्रालय संभालने के साथ ही उन्होंने उस पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो अब तक 27 साल का रहा है।