फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violent protests in London against the sanctions of the Corona epidemic, more than 32 people arrested by police

कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में हिंसक प्रदर्शन, 32 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 06:59 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Sep 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Violent protests in London against the sanctions of the Corona epidemic, more than 32 people arrested by police
लंदन में प्रदर्शन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

कोरोना महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ शनिवार को लंदन में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी हुई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 32 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व कोरोना के प्रतिबंधों के विरोध में करीब एक हजार से अधिक लोग जमा हुए।

महामारी के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को एक स्थल पर एकत्र होने के लिए मना किया गया था। उनसे शारीरिक दूरी के नियमों के पालन करने को भी कहा गया था। अधीक्षक एम्मा रिचर्ड्स ने शनिवार को लोगों को चेतावनी दी कि लंदन एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के बीच खड़ा है और यहां बड़ी सभा लोगों को जोखिम में डाल सकती है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी यहां एकत्र हुए।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने बताया कि जब प्रदर्शनकारियों ने नहीं सुनी तब उनको हटाने के लिए हल्के बल प्रयोग का इस्तेमाल किया गया। शुक्रवार को लंदन के मेयर सादिक खान ने कोरोना वायरस के दोबारा प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा था कि लंदन में दोबारा कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका अधिक हो गई है। ब्रिटेन के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर का कहना है कि शनिवार को कोरोना वायरस के 4,422 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed