बलूचिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, पोस्ट छोड़ भाग खड़े हुए पाक सुरक्षा बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूचिस्तान में एक बच्चे को उसकी मां के साथ पाक सेना समर्थित अपराधियों द्वारा गोली मारने के विरोध में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को अपनी सीमा चौकियों को छोड़कर भागना पड़ गया। स्थानीय अखबार ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक हजारों प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
अखबार के मुताबिक, अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र में किए गए विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सैन्य प्रतिष्ठान की इमारतों को भी नष्ट कर दिया। ये विरोध प्रदर्शन चार वर्षीय ब्राम्श को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुरू हुए जिसे पाक सेना समर्थित अपराधियों ने उसकी मां के साथ उसे तुर्बत शहर में गोली मार दी थी।
सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर ब्राम्श’ नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू करके पूरी दुनिया के लोगों को इस विरोध में शामिल कर लिया गया है। बुधवार को ब्राबचाह इलाके में बलूच लोगों ने हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की, जिसके चलते पाकिस्तानी सुरक्षा बल अपनी पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। बलूचों ने प्रदर्शन के दौरान सैन्य इमारत और वाहन को भी जला दिया। बता दें कि बलूचिस्तान में कई विद्रोही गुट सक्रिय हैं।
- जारी है ‘ग्राउंड जीरो क्लीयरेंस ऑपरेशन’
एक खुफिया अधिकारी ने अरब न्यूज को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ‘ग्राउंड जीरो क्लीयरेंस ऑपरेशन’ के तहत कार्रवाई की जा रही है। इलाके के लोगों ने भी ऐसी हलचल के बारे में बताया है। कुछ हफ्ते पहले सरकार के समर्थक एक नेता नवाबजादा जमाल खान रायसैनी ने कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच लिबरेशन फ्रंट को साफ करने के लिए अभियान चलाया है।
- पाक मंत्रियों ने नहीं दिये साफ जवाब
इस बारे में पाकिस्तान के मंत्रियों ने कोई साफ जवाब नहीं दिया है। बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर जिया उल्लह लंगूव ने ऑपरेशन के बारे में तो कुछ नहीं कहा लेकिन असरदार कदम उठाने की बात कही है। वहीं, एक और अधिकारी ने बताया कि कई निशाने हफ्तों पहले बना लिए गए थे और अब केच, पंजगुर और ग्वादर में छापेमारी की जा रही है।