फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violent clash between police and protesters in France

फ्रांस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक भिड़ंत, दुकानों और कारों में लगाई आग

Sun, 06 Dec 2020 01:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Violent clash between police and protesters in France
प्रदर्शन के दौरान फूंकी गई गाड़ियां - फोटो : ani
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक मसौदा सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दर्जनों हिंसक प्रदर्शनकारियों ने दुकान की खिड़कियां तोड़ दी, कारों को आग लगा दी और बैरिकेड जला दिए। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारी पेरिस की सड़कों पर शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे। जिसमें उन्होंने सुरक्षा कानून को वापस लेने और पुलिस के खिलाफ पोस्टर लहराए। तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और दुकानों-कारों में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके जिसके बाद प्रदर्शनकारी ज्यादा भड़क गए और एक समूह ने एक बैंक के शाखा कार्यालय में तोड़फोड़ की, कागजों के ढेर को बाहर आग पर फेंक दिया।

सरकार द्वारा संसद में एक सुरक्षा विधेयक पेश करने और मीडिया में और ऑनलाइन पुलिस अधिकारियों की छवियों को प्रसारित करने पर फ्रांस विरोध प्रदर्शन की चपेट में आ गया है।
 

फ्रांस में नए सुरक्षा बिल का बड़े पैमान पर विरोध शुरू हो गया है। बिल के खिलाफ हजारों लोगों ने देश भर में हिंसक प्रदर्शन किए। इनमें से लगभग पांच हजार लोगों ने राजधानी पेरिस में प्रदर्शन किया।

इन प्रदर्शनों में शामिल 64 लोगों को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 30 प्रदर्शनकारी राजधानी पेरिस में गिरफ्तार किए गए। देश के आंतरिक (गृह) मंत्री गेराल्ड डर्मेनिक ने इसकी पुष्टि की है।



कैद और जुर्माने का विरोध
फ्रांस की संसद के निचले सदन ने 24 नवंबर को नए सुरक्षा विधेयक को पारित किया। इसके अनुसार पुलिस अधिकारियों और लिंगकर्मियों को मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुंचाने वाली उनकी निजी विवरण युक्त तस्वीरों अथवा वीडियो का प्रसारण करने पर जुर्माना लगाया गया है। आरोपी को 45 हजार यूरो जुर्माने के अलावा एक साल कैद की सजा का भी प्रावधान है। प्रदर्शनकारी इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed