{"_id":"6068e81d8416c0684b1f6a33","slug":"violent-clash-between-drug-traffickers-in-mexico-eight-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको: नशा तस्करों के बीच हिंसक झड़प, आठ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको: नशा तस्करों के बीच हिंसक झड़प, आठ लोगों की मौत
Sun, 04 Apr 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:41 AM IST
सार
- मादक पदार्थ के जालिस्को गिरोह और तथाकथित यूनाइटेड कार्टेल्स के बीच कई बार झड़प हुई हैं
विज्ञापन
maxico
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पश्चिमी मेक्सिको के उपनगर एगुइला में गोलियों से छलनी आठ शव मिले हैं। इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के तस्करों के बीच हिंसक झड़प होती रहती है। मिचोआकेन राज्य में अभियोजन कार्यालय ने यह जानकारी दी। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस सभी का सिर कलम किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के जालिस्को गिरोह और तथाकथित यूनाइटेड कार्टेल्स के बीच कई बार झड़प हुई हैं। कार्यालय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन