फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violence in Bangladesh on Hindu person Facebook post

हिंदू व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर बांग्लादेश में हिंसा, चार की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Mon, 21 Oct 2019 04:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Oct 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
Violence in Bangladesh on Hindu person Facebook post
फेसबुक(फाइल फोटो)

बांग्लादेश में ईश निंदा वाली एक फेसबुक पोस्ट का विरोध जता रही भीड़ पर की गई पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की इस प्रदर्शनकारी भीड़ का दावा था कि एक हिंदू व्यक्ति की तरफ से लिखी गई इस पोस्ट में पैगंबर मोहम्मद की निंदा की गई है।

विज्ञापन


ढाका से 116 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिमी भोला जिले में रविवार सुबह हिंसा उस समय शुरू हुई, जब चार बोहारूद्दीन क्षेत्र में मुस्लिम त्वाहिदी जानाता के बैनर तले सैकड़ों मुस्लिमों की भीड़ ने विरोध रैली निकालनी शुरू की। भीड़ फेसबुक पर शुक्रवार को कथित विवादित पोस्ट लिखने वाले हिंदू व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की सुरक्षात्मक हिरासत में मौजूद आरोपी का दावा है कि उसका अकाउंट हैक करने के बाद यह पोस्ट लिखी गई है। उसने पुलिस से अकाउंट हैक होने की शिकायत की थी, जिस पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकालने के दौरान कुछ युवाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिला पुलिस प्रमुख सरकार मोहम्मद के मुताबिक, पुलिस ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है। मोहम्मद ने कई पुलिसवालों के भी घायल होने का दावा किया है। क्षेत्र में शांति बनाने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की तैनाती कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed