{"_id":"5d3f26a28ebc3e6d023955fd","slug":"violence-in-a-jail-in-brazil-more-than-50-prisoners-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार, 57 कैदियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील: जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार, 57 कैदियों की मौत
Mon, 29 Jul 2019 10:32 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी ब्राजील की एक जेल में फसाद के दौरान कैदियों ने कम से कम 57 अन्य कैदियों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक जेल में भड़की हिंसा के दौरान 16 लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई वहीं अन्य को गला घोट कर मार दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी जेल परिसर में प्रवेश न कर सकें इसके लिए कैदियों ने अल्तामिरा जेल के एक हिस्से में आग भी लगा दी। घटना में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार जेल में दो गुटों के बीच विवाद होने से यह हिंसा हुई। घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जेल के निदेशक जार्बस वास्कोनसेलोस ने बताया कि इस घटना को लक्ष्य बनाकर अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इससे यह प्रतीत होता है कि यह दो गिरोहों के बीच का झगड़ा था। एक वीडियो में कैदियों को घटना के बाद खुशी मनाते दिखाया जा रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी ने वीडियो की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
जेल में जिन दो गैंग के बीच लड़ाई हुई है, अधिकारियों ने उनके नाम की अब तक जानकारी नहीं दी है। ब्राजील की जी1 समाचार संस्था के मुताबिक अल्टामीरा की जिस जेल में हिंसा हुई है, वहां 200 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वहां 311 कैदी थे।
ब्राजील की जेलों में हिंसा की घटनाएं आम हैं। देश की जेलों में करीब सात लाख लोग बंद हैं। ज़्यादातर जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। विरोधी गुटों के बीच जेल में संघर्ष की खबरें लगातार आती रहती हैं। मई महीने में एक ही दिन देश की चार अलग-अलग जेलों में हुए संघर्ष में 40 लोगों की मौत हो गई थी।