{"_id":"67cbae3bd4cd8656290cc90a","slug":"violence-erupts-during-protests-in-greece-against-2023-rail-disaster-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greece: साल 2023 के रेल हादसे को लेकर ग्रीस में बवाल, संसद के बाहर फेंके गए बम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Greece: साल 2023 के रेल हादसे को लेकर ग्रीस में बवाल, संसद के बाहर फेंके गए बम
Sat, 08 Mar 2025 08:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 08 Mar 2025 08:29 AM IST
सार
हिंसा के दौरान ग्रीस की संसद के बाहर बम फेंके गए। यह हिंसा ग्रीस की संसद में सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के दौरान हुई।
विज्ञापन
ग्रीस का राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीस के दो शहरों में शुक्रवार को हिंसक भड़क गई। यह हिंसा साल 2023 में हुए रेल हादसे के खिलाफ हुई। हिंसा के दौरान ग्रीस की राजधानी एथेंस में संसद के बाहर बम फेंके गए। यह हिंसा ग्रीस की संसद में सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के दौरान हुई। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंके।
सांसदों पर फेंके गए पर्चे
ग्रीस की संसद में 2023 के रेल हादसे को लेकर तीन दिवसीय बहस चल रही थी। इस बहस में शुक्रवार को जैसे ही प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने बोलना शुरू किया, उसके कुछ देर बाद ही झड़पें शुरू हो गईं। शुक्रवार देर रात घोषित नतीजों के अनुसार, सरकार 157-136 वोट के अंतर से सरकार बचाने में सफल रही। वहीं संसद के अंदर, आगंतुकों की गैलरी में भी लोगों ने सांसदों पर पर्चे फेंके। हंगामे के बाद गैलरी को खाली करा लिया गया।
रेल हादसे को लेकर घिरी सरकार
ग्रीस के उत्तरी शहर थेसालोनिकी में भी हिंसा हुई। गौरतलब है कि ग्रीस की सरकार को साल 2023 में हुए ट्रेन हादसे के लिए संसद में निंदा प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। रेल हादसे में 57 लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। यह रेल हादसा ग्रीस के टेम्पे शहर में 28 फरवरी 2023 को हुआ था और हाल ही में उस हादसे की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। ग्रीस की सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि सरकार रेल सुरक्षा प्रणाली विफलताओं की जिम्मेदारी संभालने में विफल रही। निंदा प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार पर रेल हादसे में सरकार की आपराधिक जिम्मेदारी छिपाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में रेल हादसे के पीड़ितों के परिजनों और रिश्तेदारों ने भाग लिया।