{"_id":"5c999c7ebdec2213ee5d4506","slug":"vijay-mallya-questions-on-psu-bank-for-bail-out-to-jet-airways","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बैंक क्यों मेरा पैसा नहीं ले रहे हैं? यह जेट एयरवेज को बचाने में काम आएगा': विजय माल्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'बैंक क्यों मेरा पैसा नहीं ले रहे हैं? यह जेट एयरवेज को बचाने में काम आएगा': विजय माल्या
Tue, 26 Mar 2019 08:59 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Vijay Mallya
भारत का करीब 9000 करोड़ रुपये लेकर देश से भागे 62 वर्षीय शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उनके (माल्या) दिए पैसों का इस्तेमाल जेट एयरवेज को बचाने के लिए किया जाना चाहिए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
माल्या ने कहा, "मैं ये बात दोहराता हूं कि मैंने पीएसयू बैंकों और अन्य सभी लेनदारों को भुगतान करने के लिए माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष चल संपत्ति रखी है। बैंक क्यों मेरा पैसा नहीं ले रहे हैं? यह जेट एयरवेज को बचाने में उनकी मदद करेगा अगर कुछ और नहीं।"
And I repeat once again that I have placed liquid assets before the Hon’ble Karnataka High Court to pay off the PSU Banks and all other creditors. Why do the Banks not take my money. It will help them to save Jet Airways if nothing else.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2019
माल्या ने पीएसयू बैंक द्वारा जेट को दी जा रही मदद को लेकर सवाल उठाए। माल्या का कहना है कि ये सब किंगफिशर के साथ भी होना चाहिए था। उसने कहा कि एनडीए सरकार दोहरा मापदंड रखती है, आखिर अब क्या बदल गया है।
माल्या ने ट्वीट कर कहा, "यह देखकर खुशी हुई कि पीएसयू बैंकों ने जेट एयरवेज में नौकरी, कनेक्टिविटी और उद्यम को बचाने कि लए बेल आउट दिया है। केवल यही इच्छा किंगफिशर के लिए की गई थी।"
Happy to see that PSU Banks have bailed out Jet Airways saving jobs, connectivity and enterprise. Only wish the same was done for Kingfisher.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 25, 2019
वित्तीय संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज को बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में बैंकों द्वारा कंपनी का प्रबंधन अपने हाथों में लेने के बाद माल्या ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
माल्या ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे मेरे खतों को पढ़ा और आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के तहत पीएसयू बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस का गलत समर्थन किया था। मीडिया ने मुझे वर्तमान पीएम को लिखने के लिए उकसाया। मुझे आश्चर्य है कि एनडीए सरकार में अब क्या बदल गया है।"
किंगफिशर को लेकर एक अन्य ट्वीट में माल्या ने कहा, "मैंने कंपनी और उसके कर्मियों को बचाने के लिए किंगफिशर एयलाइन में 4 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया। इसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्हीं पीएसयू बैंकों ने भारत के बेहतरीन कर्मचारियों और कनेक्टिविटी के साथ बेहतरीन एयरलाइन को बेरहमी से विफल कर दिया। एनडीए सरकार में दोहरा मापदंड है।"