{"_id":"651e738d0d63b6b4790bda90","slug":"video-viral-man-carrying-refrigerator-on-head-while-cycling-in-new-york-city-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिर पर फ्रिज लादकर साइकिल चलाता दिखा व्यक्ति, लोगों ने कहा- ये पागलपन है; देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
VIDEO: सिर पर फ्रिज लादकर साइकिल चलाता दिखा व्यक्ति, लोगों ने कहा- ये पागलपन है; देखें वीडियो
Thu, 05 Oct 2023 01:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:58 PM IST
सार
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल चलाने के दौरान फ्रिज को अपने सिर पर संतुलित करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
New York City
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिर पर मटका ले जाते हुए कई लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या किसी को सिर पर फ्रिज ले जाते हुए कभी देखा है? अमेरिका के न्यू यॉर्क सिटी की सड़कों पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, एक व्यक्ति साइकिल चलाते हुए अपने सिर पर फ्रिज ले जा रहा था।
सिर पर फ्रिज लादकर साइकिल चलाता दिखा व्यक्ति
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल चलाने के दौरान फ्रिज को अपने सिर पर संतुलित करते हुए देखा गया था। इस वीडियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
इंस्टाग्राम पर @barstoolsports ने इस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'न्यू यॉर्क सिटी अलग है।' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया का सबसे मजबूत गर्दन।' इस वीडियो को अबतक सात मिलियन लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
यूजरों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह वास्तविक नहीं हो सकता है, यह एक पागलपन है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसने पहले ही बार में फ्रिज को अपने सिर पर कैसे उठा लिया?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर्कस को इस व्यक्ति को जल्द ही भर्ती करना चाहिए।'
इस वीडियो के वायरल होने से पहले इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें स्काइडाइवर को हवा में लटकते हुए अनाज बनाते और खाते हुए देखा गया था।

View this post on Instagram