फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President M Venkaiah Naidu along with Indian delegation visits the National Assembly of Senegal 

सेनेगल में उपराष्ट्रपति: भारतीय मूल के लोगों से रूबरू हुए नायडू, कहा- अपनी जड़ों को कभी न भूलें 

Fri, 03 Jun 2022 09:42 PM IST
Amit Mandal एएनआई, डकार
एएनआई, डकार Published by: Amit Mandal Updated Fri, 03 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

वेंकैया नायडू की अफ्रीका यात्रा के क्रम में भारत और सेनेगल ने अधिकारियों के लिए वीजा मुक्त यात्रा, युवा मामलों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu along with Indian delegation visits the National Assembly of Senegal 
Vice President in Senegal - फोटो : ANI

विस्तार

सेनेगल में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भारतीय मूल के लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान नायडू ने कहा कि जिस देश ने आपको अवसर दिया, वहां के कानूनों का पालन करें। साथ ही अपनी जड़ों को भी नहीं भूलें। उपराष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। नायडू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सेनेगल की नेशनल असेंबली का भी दौरा किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नायडू ने कहा कि अपनी उपलब्धियों और सेनेगल के विकास में योगदान के माध्यम से भारतीय प्रवासियों ने भारत के लिए अपार सद्भाव तैयार किया है। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए बताया गया है कि भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में नायडू ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंकैया नायडू की अफ्रीका यात्रा के क्रम में भारत और सेनेगल ने अधिकारियों के लिए वीजा मुक्त यात्रा, युवा मामलों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डकार में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, सेनेगल में भारतीय समुदाय के करीब 500 सदस्य हैं। उनमें से अधिकांश भारतीय कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं। तीन देशों गैबन, सेनेगल और कतर के दौरे पर निकले उपराष्ट्रपति दूसरे चरण में बुधवार को सेनेगल पहुंचे। भारत और सेनेगल इस वर्ष अपने कूटनीतिक रिश्ते की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed