फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President M Venkaiah Naidu addressed the Indian diaspora in Gabon

Gabon: उपराष्ट्रपति नायडू ने गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- सुधार समय की मांग

Wed, 01 Jun 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैबॉन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैबॉन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Jun 2022 04:01 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को इंडिया-गैबॉन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापारिक समुदाय को भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu addressed the Indian diaspora in Gabon
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - फोटो : Twitter

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार 31 मई को गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुधार समय की मांग है, हमारा उद्देश्य लोगों को खुश करना है। साथ ही कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि संख्या में केवल 1,500 होने के बावजूद आपने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति नायडू ने इस बात की सरहाना की कि प्रमुख भारतीय त्योहार पूरे समुदाय द्वारा एक साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने उनसे स्थानीय कानूनों और रीति-रिवाजों का सम्मान करने के साथ-साथ और लोगों को तक पहुंचाने और इसकी देखभाल के साथ पुराने भारतीय मूल्यों और प्रकृति के सम्मान की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को इंडिया-गैबॉन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापारिक समुदाय को भी संबोधित किया। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को गैबॉन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य अफ्रीकी देश के साथ काम करने और क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को व्यापक बनाने के लिए भारत की इच्छा व्यक्त की।

नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
उपराष्ट्रपति नायडू गैबॉन, सेनेगल और कतर की तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को यहां पहुंचे। नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टियन ओसूका रापोंडा के साथ मुलाकात की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करते हुए, नेताओं ने विकास, ऊर्जा, व्यापार, जलवायु सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संदर्भ में पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया कि उपराष्ट्रपति ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के हमारे दायरे का विस्तार करने के लिए गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उपराष्ट्रपति की यात्रा का अंतिम पड़ाव चार से सात जून तक कतर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed