फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice president Kamala Harris only Democratic candidate to qualify for presidential race

US Presidential Poll: डेमोक्रेट पार्टी से कमला हैरिस का लड़ना तय! आंतरिक चुनाव से पहले ही 99% प्रतिनिधि आए साथ

Wed, 31 Jul 2024 09:05 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2024 09:05 AM IST
सार

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमी हैरिसन और डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन कमेटी के अध्यक्ष मिनियन मूरे ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी की आंतरिक मतदान प्रक्रिया में किसी भी अन्य उम्मीदवार को इतना समर्थन नहीं मिला, जितना हैरिस को मिला है।

विज्ञापन
Vice president Kamala Harris only Democratic candidate to qualify for presidential race
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। इस बीच, हैरिस इकलौती उम्मीदवार के तौर पर उभरी हैं, जो कि पार्टी के प्रतिनिधियों के वोट हासिल करने के योग्य हैं। दरअसल, पूरे अमेरिका में डेमोक्रेट पार्टी के 3923 प्रतिनिधियों ने डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के तौर पर नामांकन भरने के लिए कमला हैरिस का समर्थन किया था। यानी हैरिस को कुल 99 फीसदी डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों का समर्थन मिला है।

विज्ञापन


किसी अन्य उम्मीदवार को नहीं मिला समर्थन
डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) के अध्यक्ष जैमी हैरिसन और डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन कमेटी (डीएनसीसी) के अध्यक्ष मिनियन मूरे ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी की आंतरिक मतदान प्रक्रिया से पहले ही किसी भी अन्य उम्मीदवार को इतना समर्थन नहीं मिला, जितना हैरिस को मिला है। बता दें, किसी भी उम्मीदवारी के नाम को पक्का करने के लिए कम से कम 300 प्रतिनिधियों का समर्थन चाहिए होता है। 
विज्ञापन


इतने समय तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
बयान में आगे कहा कि पार्टी की आंतरिक मतदान प्रक्रिया के जरिए हैरिस आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बन जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया एक से पांच अगस्त तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप को हराने के लिए हम एकजुट
हैरिसन और मूरे ने कहा, 'देश भर से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों ने अपनी आवाज बुलंद की और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का भारी समर्थन किया। हम एक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का चुनाव करने के अपने मकसद में एकजुट हैं, जिसके पास हमारे देश का नेतृत्व करने का अनुभव, ज्ञान और साहसिक दृढ़ संकल्प है और हम एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए एकजुट हैं।'


हैरिस की ट्रंप को चुनौती
इससे पहले, भारतवंशी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा,  'आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं मेरे मुंह पर कहिए। इस चुनावी दौड़ की हवा बदल रही है। ऐसे संकेत मिले हैं कि इसे डोनाल्ड ट्रंप भी महसूस कर पा रहे हैं। अगर आपने गौर किया हो तो पिछले हफ्ते आपने देखा होगा कि उन्होंने सितंबर में होने वाली बहस से बाहर रहने का फैसला लिया है, जबकि वह पहले इस पर सहमत हुए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed