{"_id":"6724f85fcba428e7050ccc1e","slug":"vice-president-kamala-harris-attacks-donald-trump-says-former-president-has-a-feeling-of-revenge-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- पूर्व राष्ट्रपति में बदला लेने की भावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- पूर्व राष्ट्रपति में बदला लेने की भावना
Fri, 01 Nov 2024 09:19 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:19 PM IST
सार
अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कड़ा मुकाबला है। सर्वेक्षणों के मुताबिक मिशिगन और विस्कॉन्सिन में हैरिस को मामूली बढ़त हासिल है, जबकि पेनसिल्वेनिया में वह और ट्रंप बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अस्थिर हो गए हैं। उनमें बदला लेने की भावना है। वे सत्ता के लिए बेताब हैं। लॉस वेगास मे एक रैली में हैरिस ने कहा कि ट्रंप में केवल घृणा और बंटवारे के भाव हैं। वे अगर राष्ट्रपति बने तो व्हाइट हाउस में दुश्मनों की सूची लेकर आएंगे। जबकि अगर मैं राष्ट्रपति बनी तो काम करने की प्राथमिकताएं लेकर आऊंगी।
ट्रंप जनता के बारे में नहीं सोचते
हैरिस ने कहा कि सभी जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं? वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं। वह लगातार अस्थिर होते जा रहे हैं। उनमें बदला लेने का जुनून है। वह शिकायतों से भरे हैं और सत्ता के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सूची में सबसे ऊपर आपके जीवन की लागत को कम करना है। राष्ट्रपति के रूप में हर दिन मेरा ध्यान इसी पर रहेगा। वह देश को अपनी पार्टी से ऊपर रखेंगी और सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति होंगी।
कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की तरह मैं यह नहीं मानती कि जो लोग मुझसे असहमत हैं, वे मेरे दुश्मन हैं। वह ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहते हैं। मैं उन्हें मेज पर एक सीट देना चाहती हूं। नेतृत्व ऐसा ही होता है। मैं हमेशा देश को पार्टी और स्वयं से ऊपर रखने की शपथ लेती हूं।
विज्ञापन
हैरिस बोलीं - ज्यादा घर बनाऊंगी
हैरिस ने कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं, तो वह ज्यादा घर बनाकर आवास को किफायती बनाएंगी। हम छोटे व्यवसायों के लिए करों में कटौती करेंगे। हम स्वास्थ्य सेवा की लागत कम करेंगे। मैं यहां हर किसी में अमेरिका का वादा देखती हूं। गायिका जेनिफर लोपेज भी रैली में हैरिस के साथ शामिल हुईं। उन्होंने लैटिन अमेरिकियों से हैरिस का समर्थन करने का आह्वान किया।
चुनाव में कड़ा मुकाबला
अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कड़ा मुकाबला है। सर्वेक्षणों के मुताबिक मिशिगन और विस्कॉन्सिन में हैरिस को मामूली बढ़त हासिल है, जबकि पेनसिल्वेनिया में वह और ट्रंप बराबरी पर हैं।
संबंधित वीडियो