फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Veteran Queen Elizabeth to skip opening of Parliament amid mobility problems

ब्रिटेन : महारानी एलिजाबेथ को चलने में परेशानी, संसद के उद्घाटन सत्र में नहीं होंगी शामिल, प्रिंस पढ़ेंगे अभिभाषण

Tue, 10 May 2022 07:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 May 2022 07:23 AM IST
सार

महारानी के महल बकिंघम पैलेस ने सोमवार को कहा कि एलिजाबेथ ने अपने डॉक्टरों के परामर्श से अनिच्छापूर्वक यह फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Veteran Queen Elizabeth to skip opening of Parliament amid mobility problems
Queen Elizabeth mobility problems - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन की वयोवृद्ध महारानी एलिजाबेथ को चलने फिरने में परेशानी हो रही है। इस कारण वे मंगलवार से शुरू हो रहे ब्रिटिश संसद के सत्र के परंपरागत उद्घाटन के मौके पर मौजूद नहीं रहेंगी। 
विज्ञापन

महारानी के महल बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि 96 वर्षीय एलिजाबेथ ने अपने डॉक्टरों के परामर्श से अनिच्छापूर्वक यह फैसला लिया है। पैलेस की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि महारानी के अनुरोध पर संबंधित प्राधिकारियों ने प्रिंस ऑफ वेल्स को महारानी की ओर से अभिभाषण पढ़ने की सहमति दे दी है। इस मौके पर ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज भी उपस्थिति रहेंगे। 
विज्ञापन

महारानी का अभिभाषण, ब्रिटिश सरकार द्वारा लिखा जाता है। यह शाही और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। भारत में भी संसद सत्रों के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है। ब्रिटेन में सत्र का शुभारंभ करना महारानी का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्य है। सत्र की शुरुआत का यह अहम कार्यक्रम होता है। यह महारानी के बगैर नहीं हो सकता। इस बार महारानी एलिजाबेथ ने यह जिम्मेदारी प्रिंस ऑफ वेल्स (प्रिंस चार्ल्स ) और प्रिंस ऑफ कैम्ब्रिज (प्रिंस विलियम ) को दी है। ये दोनों ब्रिटेन के सलाहकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभाषण सरकार के विधायी एजेंडे को भी पेश करता है। इस पर सांसद कई दिनों तक बहस भी करते हैं। इस साल महारानी को राजगद्दी संभालते हुए 70 साल भी हो रहे हैं। महारानी ने 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन बनाया था। वह ब्रिटिश राजशाही में सबसे लंबे समय तक शीर्ष पद पर रहने वाली व सबसे ज्यादा उम्र तक महारानी रहने वाली पहली महिला हैं। 
महारानी एलिजाबेथ 1952 में पदभार संभालने के बाद से अब तक सिर्फ दो बार 1959 और 1963 में ही संसद सत्र के उद्घाटन सत्र में मौजूद नहीं रह सकी हैं। उस वक्त वह प्रिंस एंड्रयू व प्रिंस एडवर्ड के गर्भधारण के कारण अभिभाषण नहीं दे सकी थीं। तब अभिभाषण को लॉर्ड चांसलर द्वारा पढ़ा गया था। 

सीएनएन के अनुसार हाल के महीनों में महारानी को वॉकिंग स्टीक यानी लकड़ी के सहारे चलते हुए देखा गया है। उन्हें फरवरी में कोरोना होने के बाद से काफी कमजोरी व थकान महसूस हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed