फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venice Set To Prohibit Large Tourist Groups and use of Loudspeakers

Italy: पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए वेनिस में बने नियम, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी लगेगा प्रतिबंध

Mon, 01 Jan 2024 08:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Jan 2024 08:15 AM IST
सार

जुलाई में यूनेस्को ने जलवायु परिवर्तन और बड़े पैमाने पर पर्यटन के कारण वेनिस को लुप्तप्राय विश्व धरोहर स्थलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, वेनिस को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Venice Set To Prohibit Large Tourist Groups and use of Loudspeakers
Venice - फोटो : Social Media

विस्तार

वेनिस में ओवरटूरिज्म जैसे मुद्दों से निपटने के लिए पर्यटकों के लिए अहम कदम उठाया गया है। यहां लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और पर्यटन समूह को 25 लोगों तक सीमित करने के लिए नियम बनाया गया है और इसे जून से ही शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। यूरोप में मशहूर पर्यटन स्थल के तौर पर प्रसिद्ध वेनिस में ओवरटूरिज्म एक गंभीर चिंता बन गई है। सितंबर में रोजाना आने वाले पर्यटकों पर करीबन पांच यूरो (460 रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। 
विज्ञापन


पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को मंजूरी 
इटालियन नेशनल स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट के अनुसार साल 2019 में 7.6 वर्ग किलोमीटर में फैले वेनिस ने 13 मिलियन पर्यटकों का स्वागत किया था। जुलाई में यूनेस्को ने जलवायु परिवर्तन और बड़े पैमाने पर पर्यटन के कारण वेनिस को लुप्तप्राय विश्व धरोहर स्थलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, वेनिस को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन इटली की संस्कृति मंत्री जेनारो सैंग्विलियानो ने बाढ़ विरोधी प्रणाली को लागू करने और पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क को मंजूरी देने जैसे मुद्दों के समाधान पर बात की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2021 में गिउडेका नहर में एक जहाज की टक्कर के बाद प्रदूषण संबंधी मुद्दों और शहर में हुए नुकसान को देखते हुए बड़े जहाजों को वेनिस के एतिहासिक केंद्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed