{"_id":"5c9479e1bdec22140c42b976","slug":"venezuelan-government-arrested-assistant-of-opposition-leader-juan-guaido","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला सरकार ने विपक्षी नेता गुइदो के शीर्ष सहायक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला सरकार ने विपक्षी नेता गुइदो के शीर्ष सहायक को किया गिरफ्तार
Fri, 22 Mar 2019 11:30 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, काराकस
भाषा, काराकस
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
जुआन गुईदो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका की अवहेलना करते हुए बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के शीर्ष सहायक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि अमेरिका संकट से जूझ रहे देश में गुइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देता है।
गृहमंत्री नेस्टर रेवेरल ने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ 49 वर्षीय रॉबर्टो मरेरो पर ‘‘आतंकवादी गुट’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस गुट पर कोलंबिया और मध्य अमेरिकी सैनिकों की मदद से सरकार पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मरेरो के घर पर छापे में हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि मरेरो के 34 वर्षीय अंगरक्षक लुईस पेज को भी गिरफ्तार किया गया है और उस पर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं। इनके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
बाद में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए उन्हें जेल में डालने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई।