फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venezuela maduro sworn in third term despite credible evidence of election loss

Venezuela: वेनेजुएला में सियासी संकट, हार के सबूतों के बावजूद मादुरो ने ली तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ

Fri, 10 Jan 2025 10:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jan 2025 10:57 PM IST
सार

Venezuela: चुनाव में हार के पुख्ता सबूत होने के बावजूद निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। विपक्षी दलों और कई देशों ने मादुरो की चुनावी जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मादुरो ने चुनाव जीतने के लिए धांधली की।

विज्ञापन
venezuela maduro sworn in third term despite credible evidence of election loss
निकोलस मादुरो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी के हालिया चुनाव जीतने के विश्वसनीय सबूत हैं।
विज्ञापन


मादुरो ने सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से नियंत्रित नेशनल असेंबली के समक्ष पद की शपथ ली। एक दिन पहले राजनीतिक विपक्ष की सबसे प्रमुख नेता ने बताया था कि उन्हें राज्य सुरक्षा बलों ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। सरकार ने तुरंत आरोप का खंडन किया, लेकिन इस दावे ने फिर से वेनेजुएला के लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। यह संकट तब और गहरा गया, जब सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति निष्ठावान चुनाव अधिकारियों ने 28 जुलाई को मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद मादुरो को विजेता घोषित कर दिया था, लेकिन पिछले राष्ट्रपति चुनावों की तरह उन्हें कितना मत मिला उसकी संख्या नहीं बताई।
विज्ञापन


इस बीच विपक्ष ने दावा किया कि उसने 80 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मतों की गणना एकत्र किए और पता चला कि गोंजालेज को मादुरो से दोगुने वोट मिले हैं। फिलहाल, वेनेजुएला और विदेशों में मादुरो के बढ़ते दमनकारी शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed