फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela electricity crisis 2019 Venezuela cut down on work hours due to less electricity

वेनेजुएला ने बिजली गुल रहने के कारण की काम के घंटे में कटौती, स्कूली छुट्टियां बढ़ी

Mon, 01 Apr 2019 11:16 AM IST
अमर शर्मा एएफपी, काराकस
एएफपी, काराकस Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Venezuela electricity crisis 2019 Venezuela cut down on work hours due to less electricity
venezuela - फोटो : social media
वेनेजुएला की सरकार ने देश में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण काम के घंटों में कटौती करने और स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। 
विज्ञापन


लचर बुनियादी ढांचे, बिजली ग्रिड में कम निवेश और खराब रख-रखाव के कारण देश में बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। वेनेजुएला में पिछले महीने बिजली संकट रहा है और इसके अभी भी बने रहने की संभावना है।

देश की संकटग्रस्त आर्थिक स्थिति, महंगाई दर और बिजली विभाग के करीब 25,000 योग्य व्यक्ति के देश से ‘प्रतिभा पलायन’ के कारण इस संकट का कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकारियों ने स्वीकार किया कि हर जगह पर आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली नहीं है।

संचार मंत्री जॉर्ज रॉड्रिग्स ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि बिजली आपूर्ति में स्थिरता बनाए रखन के लक्ष्य से वेनेजुएला की सरकार ने स्कूली गतिविधियों को बंद करने और सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में दोपहर दो बजे तक का कार्यदिवस रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed