फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vax is the word of Oxford English Dictionary for the year 2021    

VAX: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का साल 2021 का शब्द बना 'वैक्स', इस साल 72 गुना अधिक बार हुआ इस्तेमाल

Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

डिक्शनरी ने पिछले 12 महीनों में टीकों से संबंधित शब्दों और वाक्यांशों में एक बड़ा उछाल देखा, लेकिन इनमें से सबसे अधिक प्रभावशाली रहा वैक्स शब्द। 

विज्ञापन
Vax is the word of Oxford English Dictionary for the year 2021    
कोविड-19 टीकाकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) ने वर्ष 2021 के अपने शब्द का खुलासा कर दिया है। ये है कोरोना टीकाकरण से जुड़ा शब्द 'वैक्स' (vax) जिसका इस्तेमाल पिछले साल के मुकाबले इस साल 72 गुना अधिक बार हुआ है। डिक्शनरी ने पिछले 12 महीनों में टीकों से संबंधित शब्दों और वाक्यांशों में एक बड़ा उछाल देखा, जिनमें शामिल हैं- डबल-वैक्स्ड (double-vaxxed), अनवैक्स्ड (unvaxxed), और एंटी-वैक्सर (anti-vaxxer)।  

विज्ञापन


कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ा है शब्द 
एक और शब्द जिसकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है, वह है वैक्सक्सी (vaxxie), जो कोविड-19 के खिलाफ टीका लेते समय खुद की ली गई किसी तस्वीर को दिखाता है। ओईडी की वरिष्ठ संपादक फियोना मैकफर्सन ने कहा कि 'वैक्स' 2021 के लिए वर्ष के शब्द के रूप में एक स्पष्ट विकल्प था क्योंकि इसने सबसे अधिक प्रभाव पैदा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसका इस्तेमाल 1980 के दशक में होता था, लेकिन इस साल तक शायद ही कभी इसका इस्तेमाल किया गया था। फिर इसका इस्तेमाल दूसरे तरह के शब्दों को बनाने में हुआ जैसे- वैक्सी, वैक्स-ए-थॉन, वैक्सिनिस्टा। लेकिन यह साफ हो गया कि इनमें से वैक्स सबसे अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोल ने कहा कि भाषा के साक्ष्य की समीक्षा करते समय, 'वैक्स' एक स्पष्ट विकल्प के रूप में सामने आया। इस शब्द के अचानक से प्रभावशाली उपयोग ने हमारा ध्यान खींचा। फिर हमने विश्लेषण किया और एक कहानी सामने आने लगी, जिससे पता चलता है कि इस साल हमारी व्यस्तताओं के बीच वैक्स ने किस कदर पैठ बनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed