फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vatican City Pope Francis health condition updates

Italy: 'पोप की हालत स्थिर, अखबार पढ़ा और टीवी पर देखा धार्मिक अनुष्ठान मास', वेटिकन ने दी जानकारी

Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
सार

Italy: 'पोप की हालत स्थिर, अखबार पढ़े और टीवी पर देखा धार्मिक अनुष्ठान मास', वेटिकन ने दी जानकारी

विज्ञापन
Vatican City Pope Francis health condition updates
पोप फ्रांसिस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पोप फ्रांसिस सांस से जुड़ी बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। वेटिकन के प्रवक्ता मट्टेएओ ब्रुनी ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोप ने नाश्ता किया, अखबार पढ़े और टेलीविजन पर मास (धार्मिक अनुष्ठान) देखा। 

विज्ञापन

 
चौथी बार अस्पताल में भर्ती, पूरी तरह विश्राम की सलाह
प्रवक्ता ने बताया कि पोप को शुक्रवार को श्वसन संक्रमण और ब्रोंकाइटिस (श्वसन नलिकाओं की सूजन) की स्थिति बिगड़ने के बाद रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें चौथी बार अस्पताल में भर्ती करने की यह चौथी घटना है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि पोप को पूरी तरह से विश्राम की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


पोप ने अस्पताल में ही किया विश्राम
वेटिकन ने बताया कि पोप सांस की बीमारी से उबरने के लिए दवाइयां ले रहे हैं। उन्हें अभी भी आराम की जरूरत है। पोप ने इस बार रविवार को अपने पारंपरिक तरीके से लोगों को आशीर्वाद देने के बजाय बस अस्पताल में ही विश्राम किया। वह अपनी खिड़की से भी लोगों का धन्यवाद नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया खाते से उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप के सार्वजनिक कार्यक्रम सोमवार तक रद्द
पोप फ्रांसिस जब जवान थे, तब उनके एक फेफड़े में संक्रमण के कारण उसे हटाना पड़ा था। इस कारण अब उन्हें सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 2023 में भी उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वेटिकन ने पोप की गतिविधियों को सोमवार तक के लिए रद्द कर दिया है। आज पोप को मास का आयोजन करना था, लेकिन उनकी जगह वेटिन के संस्कृति मंत्री ने यह आयोजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed