फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vance says Musk making 'huge mistake' in going after Trump but tries to downplay attacks

Trump-Musk Feud: 'एलन मस्क बड़ी गलती कर रहे हैं', राष्ट्रपति ट्रंप से तकरार पर बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Sat, 07 Jun 2025 09:25 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 09:25 PM IST
सार

Trump-Musk Feud: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच उपजे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। जेडी वेंस ने कहा, ट्रंप ने एपस्टीन के साथ कोई गलत काम नहीं किया। ये आरोप किसी काम के नहीं हैं।

विज्ञापन
Vance says Musk making 'huge mistake' in going after Trump but tries to downplay attacks
जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अरबपति कारोबारी एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करके एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। हालांकि जेडी वेंस ने मस्क के तीखे सोशल मीडिया पोस्ट्स को हल्के में लेने की भी कोशिश की और उन्हें भावुक इंसान बताया जो शायद थोड़े नाराज और निराश हो गए। जेडी वेंस ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे उम्मीद है कि एलन मस्क दोबारा हमारे साथ जुड़ेंगे। शायद अब यह मुश्किल है क्योंकि उन्होंने बहुत उग्र रुख अपना लिया है।' उनका यह बयान उस समय आया जब हाल ही में मस्क और ट्रंप के बीच गहरी तकरार हो गई है। कई रिपब्लिकन नेता दोनों को आपसी मतभेद भुलाकर सुलह करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Musk Vs Trump: एलन मस्क ने डिलीट किए ‘एप्सटीन फाइल्स’ वाले ट्वीट, क्या ट्रंप से खत्म करना चाहते हैं विवाद?
विज्ञापन


मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप पर कर चोरी, सरकार से गलत फायदा उठाने और जेफ्री एपस्टीन जैसे अपराधी से संबंध छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मस्क ने ट्रंप की अहम टैक्स कटौती और खर्च वाले बिल की आलोचना करते हुए इसे 'घिनौना और देश को कर्ज में डुबोने वाला बिल' कहा। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि ट्रंप को महाभियोग लगाकर हटाना चाहिए और उनकी जगह जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाना चाहिए। हालांकि बाद में मस्क ने अपने ये पोस्ट डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का मस्क को जवाब
राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को पागल बताया और कहा कि उनकी कंपनियों को मिलने वाले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म किए जा रहे हैं। इसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई। 


वेंस ने मस्क की आलोचना की लेकिन तारीफ भी की
जेडी वेंस ने मस्क के कुछ आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। खासकर जब मस्क ने कहा कि ट्रंप सरकार ने जेफ्री एपस्टीन केस से जुड़े सारे रिकॉर्ड इसलिए जारी नहीं किए क्योंकि उसमें ट्रंप का नाम हो सकता है। जेडी वेंस ने कहा, ट्रंप ने एपस्टीन के साथ कोई गलत काम नहीं किया। ये आरोप किसी काम के नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मस्क एक शानदार उद्यमी हैं और उन्होंने सरकार के खर्च को कम करने के लिए जो कदम उठाए, वे काफी अच्छे रहे।

यह भी पढ़ें - Tesla: ₹13 लाख करोड़ गंवा एक दिन में सर्वाधिक घाटा झेलने वाली कंपनियों में शामिल हुई टेस्ला, जानें सबकुछ

बिल पर असहमति, लेकिन सरकार की नीति का बचाव
मस्क ने जिस बिल का विरोध किया है, वह ट्रंप की सरकार के 2017 के टैक्स कट्स को आगे बढ़ाने से जुड़ा है। हालांकि कांग्रेसनल बजट ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, यह बिल आने वाले 10 सालों में अमेरिका का घाटा 2.4 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा सकता है और लगभग 1 करोड़ 9 लाख लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो सकते हैं। जेडी वेंस ने कहा, 'यह एक अच्छा बिल है, परफेक्ट नहीं है। लेकिन ये कहना कि सांसदों को इसे पढ़ने का वक्त नहीं मिला, बेबुनियाद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed