फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vaccination in Britain: now people over 70 years and above will also be vaccinated

ब्रिटेन में टीकाकरण: एक मिनट में 140 टीके, अब 70 साल व ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन

Mon, 18 Jan 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in Britain: now people over 70 years and above will also be vaccinated
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI

ब्रिटेन में अब 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के तथा कोविड-19 से ज्यादा जोखिम का सामना कर रहे समूह के लोगों को भी टीके लगाने का निर्णय लिया गया है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने सोमवार को प्राथमिकता दिए जाने वाले समूहों का विस्तार किया।

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ आज (सोमवार) हमारे टीकाकरण अभियान का अहम दिन है क्योंकि हम अब उन लाखों लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू कर रहे हैं, जो कोविड-19 के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले दायरे में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम एक मिनट में 140 टीके लगा रहे हैं और मैं इस राष्ट्रीय कोशिश में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं । हमें अभी काफी दूर जाना है और आगे काफी चुनौतियां हैं-लेकिन साथ काम करके हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ रहे हैं।’’
विज्ञापन


इससे पहले टीकाकरण व प्रतिरक्षण संबंधी संयुक्त समिति (जेसीवीआई) ने दो समूहों के लोगों को टीका देने की सिफारिश की थी और इसी पर काम करते हुए एनएचएस 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों को टीका लगाने के काम में जुटा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समूह के लोगों को टीका लगाना अब भी प्राथमिकता है लेकिन टीकाकरण स्थल जहां इस समूह से ज्यादा लोगों को भी टीका लगाने की क्षमता है और वहां आपूर्ति भी है, तो नए समूह के लोगों को टीकाकरण में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed