फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   V Aryan First Secretary MEA at 43rd session of UNHRC in Geneva Target Pakistan on many issues

यूएनएचआरसी के 43वें सत्र में भारत ने कई मुद्दों पर पाकिस्तान को घेरा

Tue, 16 Jun 2020 06:13 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 16 Jun 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
V Aryan First Secretary MEA at 43rd session of UNHRC in Geneva Target Pakistan on many issues
वी. आर्यन - फोटो : ANI

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में भारत ने आतंकवाद, अल्पसंख्यकों से बर्ताव और अन्य मुद्दों को लेकर पाकिस्तान को घेरा है। विदेश मंत्रालय के प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि हम पाकिस्तान में नाबालिगों पर अत्याचार, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और छेड़छाड़ के मामले देख रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखने की जरूरत है कि अपने यहां अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। साथ ही उन्हें हमारे साथ एक अच्छे पड़ोसी की तरह पेश आना चाहिए ताकि दक्षिण-एशियाई क्षेत्र को शाश्वत शांति मिले। अशांति के लिए आगे पाकिस्तान ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


आर्यन ने कहा कि मैं एक बार फिर से वियना घोषणापत्र और कार्यक्रम (VDPA) को लागू करने के लिए पाकिस्तान को अपनी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा को समाप्त करने के लिए कहूंगा, जो सभी मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकारों का प्रवर्तक बनने का नाटक बंद करे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को पहले वियना घोषणा भाग-1 के पैरा 17 और आतंकवाद पर कार्रवाई के कार्यक्रम को ठीक से समझने की जरूरत है। अधिकांश मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता और आतंकवादी पाकिस्तान की नाक के नीचे ही रहते हैं। वह किसी को अनचाही सलाह देने से पहले अपने देश में होने वाले मानवाधिकार हनन पर गौर करे।

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को पाक एजेंसियों ने अगवा किया था

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद में सोमवार को दो भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को पाक एजेंसियों द्वारा जबरन अगवा कर लिया गया था और उन्हें 10 घंटे से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखा गया।

पाक अधिकारियों द्वारा झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोप खारिज कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि दो भारतीय अधिकारियों को पूछताछ और शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।

पाकिस्तान में भारतीय अधिकारियों के साथ मारपीट मामले में भारत सरकार ने आज (मंगलवार) को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को फिर से तलब किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed