फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Uyghurs abuse in China UN official to visit Xinjiang province this year

उइगरों के खिलाफ दुर्व्यवहार: शिनजियांग प्रांत का दौरा इसी वर्ष करेंगी संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी

Wed, 23 Jun 2021 01:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 01:47 AM IST
सार

  • चीन के शिनजियांग प्रांत में के उइगरों खिलाफ गंभीर दुर्व्यवहार की रिपोर्ट
  • विश्व निकाय की मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा वे उइगरों की रिपोर्ट का जायजा लेंगी

विज्ञापन
Uyghurs abuse in China UN official to visit Xinjiang province this year
चीन में उइगर मुस्लिम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेशेट ने कहा है कि वे उइगरों के खिलाफ गंभीर दुर्व्यवहार की रिपोर्टों पर गौर करने के लिए इसी साल शिनजियांग प्रांत का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि चीन के साथ शर्तों पर सहमति बनेगी। वे यहां उइगर मुसलमानों के साथ हो रहे गंभीर उत्पीड़न की रिपोर्टों की जांच करेंगी।

विज्ञापन


शिनजियांग तक सुरक्षित पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बढ़ते दबाव के बीच संयुक्त के मानवाधिकार अधिकारी ने पहली बार इस दौरे के लिए टाइमलाइन का सुझाव दिया है। मानवाधिकार परिषद के 47वें सत्र को संबोधित करते हुए बेशेट ने कहा कि चीन के साथ शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र की यात्रा के तौर-तरीकों पर संयुक्त राष्ट्र चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन


उनका कार्यालय 2018 से इस सिलसिले में कोई रास्ता निकालने की लगातार कोशिशें करता रहा है, लेकिन बेशेट ने सार्वजनिक रूप से पहली बार चीन दौरे की समयसीमा बताई है। बेशेट पर पश्चिमी देशों की ओर से यह दबाव भी है कि शिनजियांग जाकर वहां शिविरों में रखे गए दस लाख से ज्यादा उइगर मुस्लिमों और तुर्की के मुसलमानों की बदहाली का जायजा लें। इन शिविरों में इन अल्पसंख्यक मुसलमानों को बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया है, जिससे चीन हमेशा इनकार करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग : नए कानून का पड़ रहा बुरा असर
मिशेल बेशेट ने मानवाधिकार परिषद को बताया कि हांगकांग पर एक साल पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून थोपा जा चुका है। इससे वहां की लोकतांत्रिक परिस्थितियों और मीडिया पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से अब तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 57 लोगों पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए हैं।


चीन ने किया शिनजियांग, हांगकांग पर टिप्पणियों का विरोध
संयुक्त राष्ट्र में चीनी मिशन ने मानवाधिकार परिषद में हांगकांग और शिनजियांग से संबंधित मुद्दों पर मिशेल बेशेट की टिप्पणी का विरोध किया है। चीन ने उनकी टिप्पणियों को गलत व तथ्यों की अवहेलना कहा है। चीनी मिशन लियू युयिन ने कहा, हांगकांग एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है जहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया है और इसे लागू करना चीन का संप्रभु अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed