फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Usman Dar says Ex-Pak PM Imran Khan masterminded May 9 violence to remove Army chief Gen. Munir

Pakistan: जनरल मुनीर को हटाने के लिए इमरान ने रची थी नौ मई हिंसा की साजिश; उस्मान डार का चौंकाने वाला दावा

Thu, 05 Oct 2023 06:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 Oct 2023 06:59 PM IST
सार

पूर्व पीएम के सहयोगियों में गिने जाने वाले उस्मान डार ने दावा किया है कि नौ मई की हिंसा में संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना खान की अध्यक्षता में एक बैठक में बनाई गई थी। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की स्थिति में इन पर हमला करने के निर्देश पारित किए गए थे।

विज्ञापन
Usman Dar says Ex-Pak PM Imran Khan masterminded May 9 violence to remove Army chief Gen. Munir
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में नौ मई को हुई हिंसा के संबंध में इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इमरान खान के सहयोगी उस्मान डार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ मई की हिंसा की साजिश रची थी साथ ही सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को हटाने के उद्देश्य से संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाई थी। वहीं, तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ इमरान खान ने   को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाया है। इसमें उन्होंने निचली अदालत के फैसले को निलंबित करने की मांग की है। 

विज्ञापन

 
उस्मान डार ने किया खुलासा
पूर्व पीएम के सहयोगियों में गिने जाने वाले उस्मान डार ने दावा किया है कि नौ मई की हिंसा में संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना खान की अध्यक्षता में एक बैठक में बनाई गई थी। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की स्थिति में इन पर हमला करने के निर्देश पारित किए गए थे। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह दावा भी किया कि इमरान खान के लाहौर स्थित आवास  जमान पार्क में बैठकों में इस बात पर चर्चा हुई कि हमें राज्य संस्थानों पर दबाव बनाने के लिए जरूरत पड़ने पर उन पर हमला करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि खान के भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने वाले डार नौ मई को अर्धसैनिक रेंजरों द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद से भूमिगत हो गए थे। बुधवार यानी कल एक टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये दावे किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचली अदालत के फैसले को निलंबित करने की मांग 
वहीं, दूसरी ओर इमरान खान ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ गुरुवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में उन्होंने निचली अदालत के फैसले को निलंबित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed