फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Usha Vance to deliver RNC address before husband Vance's VP nomination acceptance speech

US: रिपब्लिकन सम्मेलन को संबोधित करेंगीं भारतीय मूल की उषा, पति को बनाया गया है उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

Wed, 17 Jul 2024 11:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 17 Jul 2024 11:14 PM IST
सार

US: उषा वेंस के बारे में तब चर्चाएं शुरू होने लगीं, जब उनके पति जेडी वेंस पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया। जेडी वेंस को रिपब्लिकन पार्टी ने उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।  

विज्ञापन
Usha Vance to deliver RNC address before husband Vance's VP nomination acceptance speech
जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ - फोटो : एएनआई / एक्स @brandonpromo

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों का भी बोलबाला है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीयों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। इनमें से एक भारतीय चेहरा उषा वेंस भी हैं। उषा चिलुकुरी वेंस के पति जेडी वेंस को डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी का उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आज उषा वेंस के पति जेडी वेंस सम्मेलन में रिपब्लिकन पार्टी के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर स्वीकृति भाषण देंगे। इससे ठीक पहले भारतीय-अमेरिकी वकील उषा वेंस इस सम्मेलन को संबोधित करेंगीं। 

विज्ञापन


उषा वेंस ने येल विश्विद्यालय से कानून में स्नातक किया है
38 वर्ष की उषा वेंस ने येल विश्विद्यालय से कानून में स्नातक किया है और वे पेशे से वकील हैं। साधारण सा जीवन जीने वाली उषा की चर्चाएं तब होने लगीं, जब उनके पति जेडी वेंस पर डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया। जेडी वेंस को रिपब्लिकन पार्टी ने उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगीं
रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि उषा वेंस अपने पति जेडी वेंस के स्वीकृति भाषण देने से ठीक पहले रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगीं। राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से हजारों प्रतिनिधि आए हैं। बताया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाषण के तुरंत बाद उषा वेंस मंच संभालेंगीं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप भी सम्मेलन केंद्र में होंगे। बताया गया है कि उषा वेंस के भाषण के बाद डोनाल्ड ट्रंप मंच पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में जेडी वेंस से हुई थी शादी
अगर डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में होने वाले आम चुनाव जीते, तो उषा वेंस संभावित रूप से पहली भारतीय अमेरिकी दूसरी महिला होंगी। भारतीय अमेरिकी अप्रवासियों की बेटी उषा की शादी 2014 में जेडी वेंस से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटों का नाम इवान और विवेक है, जबकि बेटी का नाम मिराबेल है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed