फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Use of COVID-19 vaccine is critical for economic recovery in low and middle income countries - WHO

कोविड-19 वैक्सीन का उपयोग निम्न और मध्यम आय वाले देशों के आर्थिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण: डब्ल्यूएचओ

Sat, 14 Nov 2020 07:26 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 14 Nov 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
Use of COVID-19 vaccine is critical for economic recovery in low and middle income countries - WHO
डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस - फोटो : Facebook

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने गुरुवार को कहा कि महामारी के खिलाफ टीके के लिए निम्न और मध्यम आय वाले देशों की पहुंच महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख एडनोम ने आगे कहा कि कोरोना वायरस का निदान न केवल एक नैतिक या सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, बल्कि आर्थिक स्थिति के लिए भी जरुरी है। क्योंकि यह दुनिया भर के प्रत्येक देश के हित में है। 

विज्ञापन


टेड्रोस ने कोविद-19 टीके के पेरिस शांति पैनल में कहा, वैश्विक सार्वजनिक वस्तुओं के रूप में, कोविड वैक्सीन, चिकित्सीय और निदान सभी के लिए समान और सस्ती पहुंच के आधार पर उपलब्ध होना चाहिए। विशेष रूप से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और अन्य जोखिम वाले व्यक्तियों और गरीबों की इस दवाई तक पहुंच होनी आवश्यक है।

विज्ञापन

 

हमारी परस्पर दुनिया में अगर कम और मध्यम आय वाले देशों में लोग टीकों से चूक जाते हैं, तो वायरस फैलता रहेगा और वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार में देरी होगी। सही ढंग और सही समय पर कोरोना वैक्सीन का प्रत्येक देश को मिलना ही सभी के हित में है। यदि इस वैक्सीन को राष्ट्रवाद के नाम पर बाटेंगे तो यह महामारी को और अधिक समय तक फैलाएगा व इसे छोटा नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टेड्रोस ने आगे कहा, कोरोना वैक्सीन के पूरी तरह से काम करने के लिए विश्व के सभी देशों को पूर्ण सहयोग की आवश्यकता होती है। कोई भी देश इन चुनौतियों का समाधान अकेले नहीं कर सकता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed