फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USAID staffers instructed to stay out of the agency's Washington headquarters

US: यूएसएआईडी के कर्मचारियों को मुख्यालय न आने का दिया गया निर्देश, मस्क ने की थी एजेंसी को बंद करने की घोषणा

Mon, 03 Feb 2025 06:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

US: अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी के कर्मचारियों को सोमवार को उनके वॉशिंगटन स्थित मुख्यालय में न जाने का निर्देश दिया गया, यह कदम कारोबारी एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप की सहमति से एजेंसी को बंद करने की घोषणा के बाद उठाया गया। मस्क ने कहा कि ट्रंप ने इस एजेंसी को बंद करने पर सहमति दी है।

विज्ञापन
USAID staffers instructed to stay out of the agency's Washington headquarters
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के कर्मचारियों को सोमवार को उनके वॉशिंगटन स्थिति मुख्यालय में न जाने का निर्देश दिया गया। कर्मचारियों को एक सूचना के जरिए आदेश दिया गया। 

विज्ञापन


यह कदम तब उठायागया, जब अमेरिका के अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने घोषणा की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ मिलकर यूएसएआईडी को बंद करने पर सहमति जताई है। मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से इस एजेंसी को बंद करने के बारे में बात की है और उन्होंने सहमति दी कि इसे बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


यूएसएआईडी के कर्मचारियों ने बताया कि एजेंसी के करीब 600 कर्मचारी रातभर अपने कंप्यूटर का उपयोग नहीं कर पाए, क्योंकि उन्हें लॉक कर दिया गया था। जो कर्मचारी कंप्यूटर पर मौजूद थे, उन्हें एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि नेतृत्व के निर्देश पर एजेंसी का मुख्यालय सोमवार तीन फरवरी को कर्मचारियों के लिए बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब मस्क ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ट्रंप से अमेरिका की साठ साल पुरानी सहायता और विकास एजेंसी के बारे में बात की और ट्रंप ने सहमति दी कि हमें इसे बंद कर देना चाहिए। मस्क राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर संघीय सरकार की समीक्षा कर रहे हैं। 


क्या काम करता है यूएसएआईडी
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) का यूएस सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। इसकी स्थापना 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने की थी। ये एजेंसी नागरिक विदेशी सहायता और विकास सहायता के प्रशासन पर नजर रखती है। इस संस्था का मिशन वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, आपदा और लोकतांत्रिक सुधार के मुद्दे पर काम करना है। यह एजेंसी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में काम करती है। यह एजेंसी कई बार मानवीय संकटों को दूर करने में वैश्विक स्तर पर मदद करके अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed