फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US appreciate India for improving relations with China warned about Xi Jinping world news in Hindi

USA: चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए भारत को अमेरिका ने दी बधाई, लेकिन शी जिनपिंग को लेकर चेताया भी

Thu, 13 Jun 2024 10:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Jun 2024 10:09 AM IST
सार

अमेरिका का यह बयान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत, चीन के साथ संबंध बहेतर करन पर फोकस कर रहा है।

विज्ञापन
US appreciate India for improving relations with China warned about Xi Jinping world news in Hindi
जिनपिंग-पीएम मोदी। - फोटो : amarujala

विस्तार

अमेरिका ने भारत को चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने यह बात कही। अमेरिका का यह बयान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत, चीन के साथ संबंध बहेतर करन पर फोकस कर रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने दी बधाई
अमेरिका के उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल से वॉशिंगटन स्थित एक थिंक टैंक द्वारा जयशंकर के बयान को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में कैंपबेल ने कहा कि 'मुझे लगता है कि सच ये है कि दोनों देश किसी भी समय तनाव कम करने के लिए सहमति कर सकते हैं। हम भी इसका समर्थन करेंगे। मैं भारत को इस कोशिश के लिए धन्यवाद देता हूं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम इस साझेदारी के बारे में अच्छा सोचते हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच ऐसे आधारभूत मुद्दे हैं, जिन पर सहमति बनाना काफी मुश्किल होगा।'
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव जारी
अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को चीन के साथ आधारभूत संबंधों में सुधार के लिए, ये उम्मीद करनी चाहिए कि चीन की सोच बदल जाए। उन्होंने कहा हमने देखा है कि शी जिनपिंग का रुख सीमा विवाद को लकर बहुत लचीला नहीं रहा है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच 3800 किलीमीटर लंबी है और गलत सीमांकन के चलते भारत का चीन के साथ विवाद है। साल 1962 में दोनों देश युद्ध भी लड़ चुके हैं और साल 2020 से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। जुलाई 2020 में सीमा पर हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। दोनों देशों की सेनाओं में यह बीते पांच दशकों में यह पहली बड़ी हिंसक झड़प थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed