फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US White House Expresses Anger Over Former President Eating Pets Statement Against Migrants

USA: 'ट्रंप बकवास कर रहे हैं', पालतू जानवर खाने के पूर्व राष्ट्रपति के दावे पर व्हाइट हाउस ने जताई नाराजगी

Fri, 13 Sep 2024 10:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'ट्रंप अपने बेकार के बयानों से समुदायों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं, इससे लोगों की जान को खतरा है।'

विज्ञापन
US White House Expresses Anger Over Former President Eating Pets Statement Against Migrants
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे की कड़ी आलोचना की, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि हैती के प्रवासी ओहियो में पालतू बिल्लियों और कुत्तों को खा जाते हैं। अब व्हाइट हाउस ने ट्रंप के उस बयान को बकवास बताया और कहा कि इससे लोगों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'ट्रंप अपने बेकार के बयानों से समुदायों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं, इससे लोगों की जान को खतरा है।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान ट्रंप ने किया था ये दावा
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बीते बुधवार को ही राष्ट्रपति पद की बहस हुई थी। इस बहस के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इसी डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 'स्प्रिंगफील्ड में जो लोग बाहर से आए हैं, वो कुत्तों और बिल्लियों को खा रहे हैं। वो वहां के निवासियों के पालतू जानवरों को खा रहे हैं।' हालांकि डिबेट के मध्यस्थ ने उसी वक्त कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं। जब ट्रंप ने यह दावा किया था तो उस वक्त कमला हैरिस इस दावे पर मुस्कुराती नजर आईं थी।
विज्ञापन


जेडी वेंस ने भी हैती मूल के लोगों पर लगाए थे आरोप
गौरतलब है कि ट्रंप के साथी और उपराष्ट्रपति पद के दावेदार जेडी वेंस ने भी दावा किया था कि हैती से आए प्रवासी ओहायो के स्प्रिंगफील्ड में पालतू जानवरों को खा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में जिन मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस है, उनमें अवैध अप्रवासियों का मुद्दा भी अहम है। ट्रंप अवैध अप्रवासियों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने और अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने का वादा कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि 'हमारे देश में लाखों लोग जेलों, मानसिक संस्थानों और पागलखानों से आ रहे हैं'। हालांकि ट्रंप के इस दावे का भी पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed