फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA vivek ramaswamy wife apoorva reveals how they met

USA: विवेक रामास्वामी बोले- हमारे मां-बाप ने हमें भगवान पर विश्वास करना सिखाया, शादी का सुनाया मजेदार किस्सा

Mon, 20 Nov 2023 10:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

अपूर्वा ने बताया कि पार्टी के दौरान उन्हें विवेक सबसे ज्यादा मजेदार लगे। जिसके बाद वह उनके पास गईं और दोनों में बातचीत हुई। 

विज्ञापन
USA vivek ramaswamy wife apoorva reveals how they met
विवेक रामास्वामी और उनकी पत्नी अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश कर रहे विवेक रामास्वामी उनकी शादी का मजेदार किस्सा बताया है। दरअसल विवेक रामास्वामी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें विवेक की पत्नी अपूर्वा बता रही हैं कि कैसे दोनों एक पार्टी के दौरान मिले और पहली मुलाकात में विवेक अपूर्वा ज्यादा बात करने के इच्छुक ही नहीं थे। 
विज्ञापन


विवेक रामास्वामी ने साझा किया वीडियो
विवेक ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'आयोवा के मतदान जानना चाहते हैं कि मैं और अपूर्वा कैसे मिले तो इसका जवाब यहां हैं।' वीडियो में अपूर्वा कुछ लोगों को दोनों के मिलने का किस्सा बता रही हैं और विवेक भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपूर्वा ने बताया कि मैं और विवेक एक पार्टी  के दौरान मिले थे। विवेक उस वक्त कानून की पढ़ाई कर रहे थे और मैं मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। अपूर्वा ने मजाक में कहा कि वह शायद उनकी अंतिम पार्टी थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी हंसे। अपूर्वा ने बताया कि पार्टी के दौरान उन्हें विवेक सबसे ज्यादा मजेदार लगे। जिसके बाद वह उनके पास गईं और दोनों में बातचीत हुई। 
विज्ञापन


रामास्वामी ने कही ये बात
अपूर्वा ने बताया कि 'बातचीत के दौरान मैंने बोल दिया कि मैं पहले भी विवेक नाम के एक अन्य युवक से मिल चुकी हूं। इसके बाद विवेक ज्यादा बात करने के इच्छुक नहीं थे और वह वहां से चले गए। हालांकि पार्टी के अंत में हम दोनों के बीच फिर बातचीत हुई और उस मुलाकात में हमें पता चला कि हम दोनों के बीच में कितनी बातें समान हैं। उसके बाद से ही हम दोनों साथ हैं।'वीडियो में दिख रहा है कि अपूर्वा के बाद विवेक ने बताया कि उसके माता-पिता हमेशा कहते थे कि जिससे तुम्हारी शादी होगी, वह अहम होगा और वह अपने बच्चों को भी इसके बारे में बताएंगे। विवेक ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें शिक्षा पर फोकस करना और भगवान पर विश्वास करना सिखाया और हम अपने बच्चों को भी यही सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed