फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA vivek ramaswamy no more use eminem songs in his president campaign know why

US: 'मेरे गाने न बजाएं', राष्ट्रपति पद के इस उम्मीदवार के प्रचार में नहीं बजेंगे एमिनेम के गीत, जानें वजह

Tue, 29 Aug 2023 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Aug 2023 09:37 AM IST
सार

रामास्वामी रैप संगीत के बड़े प्रशंसक हैं और हावर्ड से स्नातक की पढ़ाई के दौरान बाकायदा विवेक रामास्वामी रैप किया करते थे और उनका मंच का नाम 'दा वेक' था।

विज्ञापन
USA vivek ramaswamy no more use eminem songs in his president campaign know why
एमिनेम और विवेक रामास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रैपर एमिनेम ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी से उनका संगीत इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। दरअसल विवेक रामास्वामी द्वारा अपने चुनाव प्रचार के दौरान एमिनेम के रैप संगीत को इस्तेमाल किया गया था, जिस पर अब रैपर ने औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। बीते दिनों ओयावा स्टेट फेयर में विवेक रामास्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रामास्वामी एमिनेम का एक रैप गीत गाते दिख रहे थे। 
विज्ञापन


एमिनेम ने जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, म्यूजिक लाइसेंसर ब्रॉडकास्ट म्यूजिक इंड ने बताया कि उन्हें एमिनेम की तरफ से आधिकारिक शिकायत मिली थी, जिसमें एमिनेम ने मांग की थी कि रामास्वामी उनके संगीत का इस्तेमाल ना करें। बता दें कि रामास्वामी रैप संगीत के बड़े प्रशंसक हैं और हावर्ड से स्नातक की पढ़ाई के दौरान बाकायदा विवेक रामास्वामी रैप किया करते थे और उनका मंच का नाम 'दा वेक' था।
विज्ञापन


तेजी से लोकप्रिय हो रहे विवेक रामास्वामी
बता दें कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति  पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव की पहली डिबेट के बाद तो रामास्वामी की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है और वह ट्रंप के बाद रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। पहली डिबेट में विवेक रामास्वामी ही छाए रहे और उसके बाद से उन्हें मिलने वाले चंदे में भी जबरदस्त उछाल आया है। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अरबपति बिजनेसमैन हैं और ट्रंप के बड़े प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी संगीतकार जता चुके हैं आपत्ति
उल्लेखनीय है कि पहले भी मशहूर संगीतकार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा अपना संगीत इस्तेमाल करने पर आपत्ति जता चुके हैं। इनमें फैरेल विलियम्स, रिहाना, एयरोस्मिथ और एडेल का नाम प्रमुख हैं, जिन्होंने शिकायत की थी डोनाल्ड ट्रंप उनकी बिना इजाजत के उनके गीतों का इस्तेमाल अपने चुनाव प्रचार में कर रहे हैं। रोलिंग स्टोन ने भी ट्रंप को अपने एक गीत का इस्तेमाल करने पर मुकदमे की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed