फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA South Arkansas Grocery Store Shooting Updates people killed and wounded casualties news in hindi

South Arkansas Shooting: अमेरिका में सार्वजनिक जगह पर फिर हुई गोलीबारी, दुकान में तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Sat, 22 Jun 2024 01:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jun 2024 01:56 AM IST
सार

अमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक गोलीबारी की घटना हुई है। दक्षिण अर्कांसस के फोर्डिस में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोगों की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
USA South Arkansas Grocery Store Shooting Updates people killed and wounded casualties news in hindi
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में अर्कांसस के फोर्डिस में सामूहिक गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। अमेरिकी की स्थानीय मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आईं है। यह गोलीबारी ग्रोसरी स्टोर के सामने की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोलीबारी करने वाला भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

अर्कांसस की गवर्नर ने दुख जताया
 
अर्कांसस की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने कहा कि उन्हें फोर्डिस में हुई गोलीबारी के संबंध में जानकारी दी गई है और वह घटना स्थल पर पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं। सैंडर्स ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे फोर्डिस में हुई दुखद गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है और मैं घटनास्थल पर राज्य पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैं जीवन बचाने के लिए त्वरित और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन और अन्य लोगों की आभारी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और इस भयावह घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’
विज्ञापन


पिछले हफ्ते भी अमेरिका में सार्वजनिक जगह पर हुई थी गोलीबारी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका के मिशिगन में हुए हमले में दो बच्चों सहित आठ लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं हमले में शामिल एक संदिग्ध बाद में एक घर के पास मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed