फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA shoot down anti ship missile in red sea launch by houthi rebels on international shiping route

USA: लाल सागर में फिर हुआ जहाज पर हमला, अमेरिका ने तबाह किए हूती विद्रोहियों के एंटी शिप मिसाइल

Sun, 31 Dec 2023 10:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 31 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

थीं। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह 19 नवंबर से अब तक 23वां हमला था, जो हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर किया था। 

विज्ञापन
USA shoot down anti ship missile in red sea launch by houthi rebels on international shiping route
anti-ship missile - फोटो : getty

विस्तार

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों की तरफ से दागे गए दो एंटी शिप मिसाइलों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। ये मिसाइलें लाल सागर के इलाके में एक कंटेनर शिप को निशाना बनाते हुए यमन से हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए थे। हाल ही में भी अमेरिका ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों के एंटी शिप मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम किया था। यह तीन दिन में दूसरा हमला था, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


व्यापारिक जहाजों पर बीते डेढ़ माह में यह 23वां हमला
अमेरिकी सेना के यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि मिसाइल ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन से लॉन्च की थीं। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह 19 नवंबर से अब तक 23वां हमला था, जो हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर किया था। इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ही हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और अरब सागर के क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं। गाजा के समर्थन में हूती विद्रोही ये हमले कर रहे हैं। खासकर इस्राइल के जहाज हूती विद्रोहियों के निशाने पर हैं। 
विज्ञापन


सिंगापुर का झंडा लगे जहाज पर हुआ था हमला
अमेरिकी सेना ने बताया कि उसके युद्धक जहाजों यूएसएस ग्रेवली और यूएसएस लैबून को सिंगापुर के झंडे लगे व्यापारिक जहाज से मदद की कॉल मिली थी। इस कॉल पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों युद्धक जहाज लाल सागर पहुंचे और व्यापारिक जहाज पर हुए हमले को नाकाम करते हुए उसे लाल सागर से सुरक्षित निकाला। जिस जहाज पर हमला हुआ वह डेनमार्क का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले हो रहे हैं, वहां से दुनिया के कुल व्यापार का 12 फीसदी व्यापार होता है। यही वजह है कि इस रूट की सुरक्षा के लिए अमेरिका के साथ ही यहां कई देशों की नौसेनाएं सुरक्षा दे रही हैं, इनमें  भारतीय नौसेना भी शामिल है। भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए अरब सागर और लाल सागर के इलाके में अपने पांच युद्धक जहाज तैनात किए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed