फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA shocking four year old child shot dead in front of her parents in road rage california

USA: माता-पिता के सामने चार साल के बच्चे को मारी गोली, गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 18 Dec 2023 09:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

घटना को लेकर कैलिफोर्निया के मेयर रेक्स पेरिस ने दुख जताया और कहा कि 'इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह हममे से किसी का भी परिवार हो सकता था, यह किसी के साथ भी हो सकता था।'

विज्ञापन
USA shocking four year old child shot dead in front of her parents in road rage california
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने के विवाद में एक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी ने अपनी कार से दूसरी कार पर गोली चलाई थी, जो कार की पिछली सीट पर बैठे बच्चे को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


चलती गाड़ी पर चलाई गोली
घटना कैलिफोर्निया के लैनकेस्टर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। इस पर पीड़ित परिवार ने उसे टोका तो दोनों की बहस हो गई। इसी बहस में आरोपी ने गोली चला दी। गोली बच्चे के शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी। माता-पिता तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कैलिफोर्निया के मेयर रेक्स पेरिस ने दुख जताया और कहा कि 'इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह हममे से किसी का भी परिवार हो सकता था, यह किसी के साथ भी हो सकता था।'
विज्ञापन


क्या था विवाद
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे की है। पीड़ित परिवार लैनकेस्टर में सिएरा हाइवे से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपी की कार ने सड़क पर गलत तरीके से उनके सामने से कट मारा, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का पीछा होते देख पीड़ित परिवार ने जैसे ही अपनी कार धीमी की, तभी आरोपी ने कार पर गोली चला दी। गोली कार की पीछे की सीट पर बैठे चार साल के बच्चे को लगी। इस पर माता-पिता बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में माता-पिता सुरक्षित हैं। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed