{"_id":"643b7992b64779456a0af794","slug":"usa-secretary-of-commerce-gina-raimondo-praise-pm-modi-said-he-is-most-popular-leader-for-a-reason-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की फैन हुईं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, बोलीं- उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की फैन हुईं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, बोलीं- उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब
Sun, 16 Apr 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:10 AM IST
सार
अमेरिका की वाणिज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को गरीबी से उबारने की इच्छा रखते हैं और भारत को आगे बढ़ाकर वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं और वह ऐसा कर भी रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत में लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब दुनिया के नेता भी प्रधानमंत्री मोदी के कायल होते जा रहे हैं। अमेरिका की सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स यानी कि वाणिज्य मंत्री जिना राइमोंडो भी पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। जिना राइमोंडो का कहना है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता किन्हीं वजहों से ही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक विजनरी नेता हैं।
क्या बोलीं अमेरिका की वाणिज्य मंत्री
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिना राइमोंडो ने कहा कि 'मैंने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटे से ज्यादा समय बिताया। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यूं ही नहीं हैं, वह एक विजनरी नेता हैं और उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब है। वह लोगों को गरीबी से उबारने की इच्छा रखते हैं और भारत को आगे बढ़ाकर वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं और वह ऐसा कर भी रहे हैं।' बता दें कि जिना राइमोंडो बीते माह भारत दौरे पर आईं थी और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।
ब्रिटिश सांसद भी कर चुके हैं तारीफ
ब्रिटेन के सांसद, अर्थशास्त्री, बैंकर और शिक्षाविद निकोलस स्टर्न भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। विश्व बैंक के कार्यक्रम 'मेकिंग इट पर्सनलः हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज' के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विकास और विकास की एक पूरी नई कहानी लेकर आए हैं। मैंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में कॉप 26 में उनके भाषण को ध्यान से सुना और LiFE सहित जो मापदंड निर्धारित किया, वह स्थायी लचीलापन और समावेशी विकास जैसा दिखता है।

#WATCH | US: I had an incredible opportunity to spend more than an hour with PM Modi. He is the most popular world leader for a reason; he is visionary; and his level of commitment to the people of India is indescribable. His desire to lift people out of poverty & move India… pic.twitter.com/650oyJqfTg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2023