फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA's Texas eases covid19 lockdown despite highest one-day death toll

लॉकडाउन में नर्मी के बीच अमेरिका के टेक्सास में मृतकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी

Sat, 02 May 2020 01:49 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 May 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
USA's Texas eases covid19 lockdown despite highest one-day death toll
इक्वाडोर के गुआयाकिल में एक घर के बाहर ताबूत में छोड़े गए शव को सुरक्षित ढंग से दफनाने के लिए ले जाने का प्रयास करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े प्रांत टेक्सास में शुक्रवार को व्यवसाय आंशिक रूप से खोल दिए गए, हालांकि प्रांत में कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि भी दर्ज की गई।

विज्ञापन


टेक्सास में बृहस्पतिवार को 50 से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस के 1,033 नए मामले सामने आए हैं, जो 10 अप्रैल के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। मार्च के मध्य में इस रोग के कारण  यहां पहली मौत हुई थी। उसक बाद से यह किसी एक दिन में सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन


टेक्सास में अब तक कोरोना वायरस के 29,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 810 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है और यहां 10,39,909 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 62,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कुछ व्यवसायों से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। लोगों के घरों में ही रहने का आदेश चार अप्रैल से जारी था और यह आदेश बृहस्पतिवार आधी रात को समाप्त हो गया। सभी रिटेल स्टोर, रेस्तरां, सिनेमा घर, मॉल, पुस्तकालय और संग्रहालयों को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन कहा गया है कि केवल 25 प्रतिशत लोगों को ही आने की अनुमति होगी।


चर्च में प्रार्थना के लिए भी अनुमति दी गयी है। आउटडोर खेलों के लिए भी अनुमति दी जाती है लेकिन इसमें चार से अधिक प्रतिभागी नहीं होने चाहिए। सार्वजनिक स्विमिंग पूल, बार, जिम और मसाज पार्लर बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed