{"_id":"5eac84258ebc3e902b0f6f83","slug":"usa-s-texas-eases-covid19-lockdown-despite-highest-one-day-death-toll","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नर्मी के बीच अमेरिका के टेक्सास में मृतकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉकडाउन में नर्मी के बीच अमेरिका के टेक्सास में मृतकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी
Sat, 02 May 2020 01:49 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 May 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
इक्वाडोर के गुआयाकिल में एक घर के बाहर ताबूत में छोड़े गए शव को सुरक्षित ढंग से दफनाने के लिए ले जाने का प्रयास करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े प्रांत टेक्सास में शुक्रवार को व्यवसाय आंशिक रूप से खोल दिए गए, हालांकि प्रांत में कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
टेक्सास में बृहस्पतिवार को 50 से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस के 1,033 नए मामले सामने आए हैं, जो 10 अप्रैल के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। मार्च के मध्य में इस रोग के कारण यहां पहली मौत हुई थी। उसक बाद से यह किसी एक दिन में सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
टेक्सास में अब तक कोरोना वायरस के 29,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 810 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है और यहां 10,39,909 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 62,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कुछ व्यवसायों से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। लोगों के घरों में ही रहने का आदेश चार अप्रैल से जारी था और यह आदेश बृहस्पतिवार आधी रात को समाप्त हो गया। सभी रिटेल स्टोर, रेस्तरां, सिनेमा घर, मॉल, पुस्तकालय और संग्रहालयों को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन कहा गया है कि केवल 25 प्रतिशत लोगों को ही आने की अनुमति होगी।
चर्च में प्रार्थना के लिए भी अनुमति दी गयी है। आउटडोर खेलों के लिए भी अनुमति दी जाती है लेकिन इसमें चार से अधिक प्रतिभागी नहीं होने चाहिए। सार्वजनिक स्विमिंग पूल, बार, जिम और मसाज पार्लर बंद रहेंगे।