फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA restricted visa to China officials over repressive campaign against Uyghurs and other minorities

चीन में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ अमेरिका का बड़ा कदम, चीनी अधिकारियों का वीजा रोका

Wed, 09 Oct 2019 06:21 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Oct 2019 06:21 AM IST
सार

  • चीन पर वाणिज्यिक प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद ही फिर बड़ा फैसला
  • इससे पहले अमेरिका ने चीन की 28 कंपनियों को किया था ब्लैकलिस्ट
  • उइगर व अन्य अल्पसंख्यक मुसलमानों के ‘दमन’ को लेकर उठाया कदम
  • अमेरिका ने चीन से की उत्पीड़न बंद करने की अपील, चल रहा है ट्रेड वार

विज्ञापन
USA restricted visa to China officials over repressive campaign against Uyghurs and other minorities
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

विस्तार

अमेरिका ने चीन पर वाणिज्यिक प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद ही फिर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह  लेकर चीनी अधिकारियों के वीजा पर रोक लगाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अल्पसंख्यक मुसलमानों पर अत्याचार रोकने की अपील करते हुए एक बयान में कहा, ‘अमेरिका चीन से अपील करता है कि वह शिंजियांग में दमन के अपने अभियान को तत्काल बंद करे।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

उइगर मुसलमानों पर कठोर नियंत्रण का आरोप

अमेरिका ने चीन पर शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र में उइगर मुस्लिमों के हाइटेक सर्विलांस और कठोर नियंत्रण का आरोप लगाया है। पोम्पियो ने कहा, 'चीन सरकार ने शिनजियांग में उइगर, कजाख और किर्ग अल्पसंख्यक मुस्लिमों पर कड़े नियंत्रण की कोशिशें की हैं।'


उन्होंने कहा, 'चीन ने बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक मुस्लिमों को डिटेंशन कैंप में रखा है। उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर कड़ा नियंत्रण रखा जा रहा है। विदेश से लौटने वाले लोगों पर भी तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और कड़ी निगरानी की जा रही है।'

28 चीनी कंपनियों को अमेरिका कर चुका ब्लैकलिस्ट

इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने चीन के 28 संगठनों को संयुक्त राज्य अमेरिका की ब्लैकलिस्ट में शामिल किया था। इसके पीछे मानवाधिकारों के हनन में उनकी भूमिका को वजह बताया गया था। ट्रेड वार के बीच अमेरिका के ये फैसले दोनों देशों के संबंधों में और कड़वाहट घोल सकते हैं। 

जिन संगठनों को ब्लैकलिस्ट किया गया है वो मुख्य रूप से सर्विलांस और एआई यानी आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से संबंधित हैं। इनमें हाईकेविजन (Hikvision) और दहुआ (Dahua) जैसी कंपनियां हैं जो सर्विलांस उपकरण बनाती हैं और मेग्वी (Megvii) और आईफ्लाईटेक (IFlytek) जैसी कंपनियां हैं जो फेशियल और वॉइस रेकॉग्नीशन की तकनीक पर काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed