फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA republican party debate vivek ramaswamy said we can not get tough on china tells why nikki haley

USA: 'अमेरिका, चीन के खिलाफ सख्ती नहीं बरत सकता', रामास्वामी ने बताई इसकी वजह

Thu, 09 Nov 2023 01:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

विवेक रामास्वामी ने कहा अमेरिका की डिफेंस इंडस्ट्री अपनी सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि एफ-35 जेट्स के लिए, जहाज बनाने के लिए हम चीन पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
USA republican party debate vivek ramaswamy said we can not get tough on china tells why nikki haley
विवेक रामास्वामी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका, चीन के खिलाफ सख्ती नहीं बरत सकता क्योंकि अमेरिका अपनी आधुनिक जीवन शैली के लिए चीन पर निर्भर है। विवेक रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका को चीन पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करने की जरूरत है। 38 वर्षीय विवेक रामास्वामी ने ये बातें रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति पद की तीसरी डिबेट में कही, जो बुधवार को फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित हुई। 
विज्ञापन


चीन से आर्थिक आजादी पाने की जरूरत
डिबेट के दौरान विवेक रामास्वामी ने कहा 'हम चीन के खिलाफ सख्ती नहीं बरत सकते क्योंकि हमारी आधुनिक जीवन शैली चीन पर निर्भर है। हमें अपने दुश्मन से आर्थिक आजादी घोषित करने की जरूरत है। थॉमस जेफरसन अगर आज जिंदा होते तो वह जो आजादी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते वो चीन से आर्थिक आजादी का दस्तावेज होता। जब मैं अगला राष्ट्रपति बनूंगा तो मैं इसी 'डिक्लेयरेशन ऑफ इंडीपेंडेंस' पर हस्ताक्षर करूंगा।'
विज्ञापन


अमेरिका का रक्षा उद्योग सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भर
विवेक रामास्वामी ने कहा अमेरिका की डिफेंस इंडस्ट्री अपनी सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि एफ-35 जेट्स के लिए, जहाज बनाने के लिए हम चीन पर निर्भर हैं। वैसे ही हम फार्मास्यूटिक्ल के लिए और सेमीकंडक्टर के लिए भी चीन पर निर्भर हैं। रामास्वामी ने कहा कि हमें ऐसे नेता चाहिए जो चीन पर निर्भर ना हो। चीन हमारे देश में जमीन खरीद रहा है और यूनिवर्सिटीज में दान दे रहा है। भारतीय मूल के रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका की कंपनियां चीन के बाजार में विस्तार तब तक ना करें, जब तक चीन भी ऐसा ही ना करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मियामी में हुई रिपब्लिकन पार्टी की तीसरी बहस
बता दें कि मियामी में हुई बहस में विवेक रामास्वामी के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की अन्य दावेदार निक्की हेली, फ्लोरिडा के गवर्नर रोन सांतिस, न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और साउथ कैरोलिना से सांसद टिम स्कॉट भी शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार भी बहस में शामिल नहीं हुए। बता दें कि बहस में शामिल ना होने के बावजूद अभी भी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed