फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa report praise india to counter terrorism redicalization indian army humanitarian work in jammu kashmir

Terrorism: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने किया बेहतरीन काम, अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट में हुई तारीफ

Tue, 28 Feb 2023 08:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Feb 2023 08:21 AM IST
सार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2021 में जम्मू कश्मीर में 153 आतंकी हमले हुए, जिनमें 45 सुरक्षाबल के जवानों के बलिदान, 36 आम नागरिकों और 193 आतंकियों समेत कुल 274 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
usa report praise india to counter terrorism redicalization indian army humanitarian work in jammu kashmir
indian army - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ बेहतरीन काम किया है। अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आतंकवादी संगठनों को पहचानने, उन्हें तबाह करने और आतंकवाद के खतरे को कम करने की दिशा में शानदार काम किया है। अमेरिका के ब्यूरो ऑफ काउंटर टेरेरिज्म की रिपोर्ट 'कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेरेरिज्म 2021: भारत' के अनुसार, भारत में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्य, मध्य भारत के कुछ इलाके आतंकवाद प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस, अल कायदा, जमात उल मुजाहिदीन, जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 में ऐसा देखा गया कि आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है और अब वह आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और ड्रोन और आईईडी आदि से विस्फोट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2021 में जम्मू कश्मीर में 153 आतंकी हमले हुए, जिनमें 45 सुरक्षाबल के जवानों के बलिदान, 36 आम नागरिकों और 193 आतंकियों समेत कुल 274 लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में भारत में आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत ने राज्य और केंद्र के स्तर पर खूफिया एजेंसियों को मजबूत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए एंट्री पर बायोग्राफिक और बायोमीट्रिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। एयरपोर्ट्स पर दोहरी जांच के लिए उद्देश्य से एक्सरे स्क्रीनिंग की गई है। भारत की जांच एजेंसी एनआईए ने हथियारों की तस्करी के आरोप में लश्कर ए तैयबा, हरकत उल जिहादी इस्लामी के आतंकियों को सजा दिलाई है। एनआईए ने सितंबर 2021 में आईएसआईएस से संबंधित 37 मामलों की जांच की है और 168 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि किस तरह से भारतीय सेना आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर में लोक कल्याणकारी कामों में लगी है। इनमें स्कूल चलाना, मेडिकल कैंप लगाना और युवाओं को ट्रेनिंग देने समेत उन्हें रोजगार दिलाने जैसे काम शामिल हैं, जिससे युवाओं को कट्टरपंथी बनने से रोका जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed