{"_id":"653dd089a27e6be1b8014da8","slug":"usa-president-joe-biden-delaware-house-near-plane-intercepted-fighter-jets-scrambled-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिकी राष्ट्रपति के घर के ऊपर दिखा 'संदिग्ध विमान', फाइटर जेट ने भरी उड़ान तो टला बड़ा हादसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिकी राष्ट्रपति के घर के ऊपर दिखा 'संदिग्ध विमान', फाइटर जेट ने भरी उड़ान तो टला बड़ा हादसा
Sun, 29 Oct 2023 08:59 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 29 Oct 2023 08:59 AM IST
सार
घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास के ऊपर शनिवार को एक संदिग्ध विमान देखा गया। जैसे ही राष्ट्रपति के आवास के आसपास संदिग्ध विमान दिखा तो किसी भी खतरे से निपटने के लिए अमेरिका के फाइटर जेट्स ने तुरंत उड़ान भरी लेकिन पता चला कि संदिग्ध विमान एक नागरिक विमान है और गलती से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया था। बाद में नागरिक विमान सुरक्षित पास के हवाई अड्डे पर उतर गया। यदि थोड़ी और देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के वक्त घर पर मौजूद थे जो बाइडन
अमेरिका के फॉक्स न्यूज ने यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन एंथनी गुगलेमी के हवाले से यह जानकारी दी। गुगलेमी ने बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति आवास के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में विमान दाखिल हुआ तो एहतियात के तौर पर तुरंत फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी लेकिन जल्द ही नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकल गया और सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतर गया। घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।