{"_id":"6695da9d1bf0972cc802da93","slug":"usa-president-election-vivek-ramaswamy-support-jd-vance-vice-president-candidate-donald-trump-running-mate-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'वे बेहतरीन उपराष्ट्रपति होंगे', जेडी वैंस की उम्मीदवारी पर विवेक रामास्वामी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'वे बेहतरीन उपराष्ट्रपति होंगे', जेडी वैंस की उम्मीदवारी पर विवेक रामास्वामी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
Tue, 16 Jul 2024 08:13 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:13 AM IST
सार
भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने सोमवार को कहा कि वैंस एक बेहतरीन उपराष्ट्रपति बनेंगे। विवेक रामास्वामी ने बताया कि लॉ स्कूल के दिनों में जेडी वैंस उनके सहपाठी रहे हैं।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी और जेडी वेंस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेडी वैंस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे विवेक रामास्वामी ने भी जेडी वैंस के नाम का समर्थन किया है। भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने सोमवार को कहा कि वैंस एक बेहतरीन उपराष्ट्रपति बनेंगे। विवेक रामास्वामी ने बताया कि लॉ स्कूल के दिनों में जेडी वैंस उनके सहपाठी रहे हैं।
रामास्वामी ने लिखा- अपने सहपाठी, दोस्त पर गर्व
रामास्वामी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'आज मुझे अपने दोस्त, सहपाठी और दक्षिण-पश्चिम ओहियो के अपने साथी पर बहुत गर्व है। यह बहुत बढ़िया है कि हम एक दशक बाद यहां हैं और जेडी हमारे जीवनकाल में ही उप-राष्ट्रपति पद के टिकट की रेस में शामिल हैं।' उन्होंने लिखा 'वे एक बेहतरीन उपराष्ट्रपति बनेंगे और मैं उनके और हमारे देश के लिए आगे आने वाली हर चीज का इंतजार कर रहा हूं।'
गौरतलब है कि विवेक रामास्वामी भी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार थे, लेकिन आयोवा कॉकस में चौथे स्थान पर रहने के बाद रामास्वामी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। आयोवा कॉकस की जीत को डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगातार तीसरे चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से नामांकन हासिल करने की दिशा में पहला कदम माना गया।
विज्ञापन
ट्रंप ने किया वैंस के नाम का एलान
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वैंस की उम्मीदवारी की पुष्टि की। ट्रम्प ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा, 'लंबे विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद, और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभाओं पर विचार करते हुए, मैंने फैसला किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस हैं।' उल्लेखनीय है कि वैंस का जन्म ओहियो के मिडलटाउन में जेम्स डेविड बोमन के रूप में हुआ था, उनकी मां नशे की लत से जूझ रही थीं और उनके पिता ने परिवार को तब छोड़ दिया था जब जेडी छोटे बच्चे थे। उनका पालन-पोषण उनके दादा-दादी ने किया था।